होर्मुज में फंसे भारतीय नाविक: विराट-1 हादसे और एक नाविक की मौत ने बढ़ाई चिंता

युद्ध, डर और अनिश्चितता के बीच समुद्र में कैद जिंदगी: होर्मुज में 13 भारतीय पोतों पर फंसे 562 नाविको का हाल बेहाल। 108 दिन हो गए अभी नहीं दिख रहे निकलने के आसार

Ramkrishna Vajpei
Published on: 14 Jun 2026 5:10 PM IST
Strait of Hormuz 13 indian ships
X

Strait of Hormuz 13 indian ships (Social Media).jpg

होर्मुज में भारतीय तिरंगे वाले 13 पोतों पर 108 दिन से 562 भारतीय नाविक जबर्दस्त भय और अनिश्चितता के माहौल में फंसे हैं। उनकी हालत बंधकों जैसी हो गई है। इनकी घर वापसी को लेकर असमंजस बना हुआ है कोई सही जानकारी देने की स्थिति भी नहीं है कि ये कब तक लौट पाएंगे। उधर ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज़ का इंजन खराब होने के बाद, उस पर सवार 14 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। ये क्रू सदस्य भारतीय झंडे वाले मर्चेंट जहाज़ 'विराट 1' पर सवार थे। इस बीच एमटी सेलेस्टियल पर एक भारतीय की मौत भी हो गई है संभावना है कि उसका पार्थिव शरीर जल्द वापस आ जाएगा।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "पता चला है कि जहाज़ का इंजन खराब हो गया था और क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से एक लाइफ राफ्ट पर चले गए। ओमान के अधिकारियों के तालमेल से, आस-पास मौजूद जहाज़ों के ज़रिए अभी बचाव अभियान चलाया जा रहा है।"

मस्कट, ओमान से भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर के कहा है कि वह लगातार निशांत उरथनाथन के परिवार के सम्पर्क में हैं। निशांत की चिकित्सीय कारणों से मृत्यु हो गई है। जैसा कि शिप के क्रू मेम्बर्स और सम्बंधित अधिकारियों ने बताया है। बयान में कहा गया कि निशांत के पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास जारी है। एमटी सेलेस्टियल इस समय ओमान के दुकम में बंदरगाह पर है।

बताया जा रहा है कि इस तरह से करीब 13 शिप स्ट्रेट आफ हार्मुज में करीब 107 दिनों से लावारिस हालत में खड़े हुए हैं। मिनिस्ट्री आफ शिपिंग के अनुसार इसमें 329 नाविक स्ट्रेट के पश्चिम में और 233 बंगाल की खाड़ी की तरफ लावारिस हालत और विपरीत परिस्थितियों में फंसे हुए हैं। जिसे स्ट्रेट का ईस्ट सिरा कहा जा सकता है।

28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ये 562 नाविक स्ट्रेट आफ होर्मुज और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं। युद्ध की विभीषिक गोलाबारी के बीच हर क्षण करीब से गुजरती मौत, डर व अनिश्चितता के माहौल में इनकी हालत बद से बदतर होती जा रही है।

रविवार को भारतीय झंडे वाले एक सेलिंग जहाज़ 'विराट 1' से जुड़ी एक नई घटना की जानकारी मिली। ओमान में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें ओमान के तट के पास इस जहाज़ से जुड़ी एक घटना के बारे में पता चला है।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story