इंडोनेशिया में भूकंप का डबल अटैक! 7.7 के बाद अब 6.8 तीव्रता का भूकंप, अब तक 47 की मौत

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में शनिवार को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी गहराई करीब 163 किलोमीटर बताई गई है।

Sachin Singh
Published on: 15 Aug 2026 5:37 PM IST (Updated on: 15 Aug 2026 8:42 PM IST)
इंडोनेशिया में भूकंप का डबल अटैक! 7.7 के बाद अब 6.8 तीव्रता का भूकंप, अब तक 47 की मौत
X

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, शनिवार को उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 163 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल इस ताजा भूकंप से कितने लोगों की मौत हुई है या कितनी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है। पहले आए भुकंप से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।

एक दिन में दूसरा बड़ा भूकंप

उत्तरी सुमात्रा में आए इस भूकंप से पहले 15 अगस्त की सुबह इंडोनेशिया के तट के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस भूकंप में कम से कम दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, जबकि कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था। 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद कई बार झटके महसूस किए गए थे। स्थिति को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

अस्पतालों को कराया गया खाली

पिछले शक्तिशाली भूकंप के झटके इंडोनेशिया के कई इलाकों में महसूस किए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से कुछ अस्पतालों को भी खाली कराया गया था। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थीं।

अब उत्तरी सुमात्रा में नया भूकंप आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। अधिकारी संभावित नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रभावित इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है।

सुनामी का खतरा?

पहले आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। ताजा 6.8 तीव्रता के भूकंप को लेकर फिलहाल उपलब्ध जानकारी में किसी नई सुनामी चेतावनी की पुष्टि नहीं हुई है।

इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com
Next Story