TRENDING TAGS :
इंडोनेशिया में महा-शक्तिशाली भूकंप, जारी हुई सुनामी की चेतावनी, रोंगटे खड़े कर देगी तीव्रता
Indonesia Earthquake: पूर्वी इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह आए एक शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
Indonesia Earthquake
Indonesia Earthquake: पूर्वी इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह आए एक शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मोलुका सागर में जमीन से लगभग 35 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। तेज झटकों के तुरंत बाद सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस भूकंप के बाद आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक समुद्री लहरें उठ सकती हैं। खासकर उत्तरी मोलुका सागर के टर्नेट शहर और उसके आसपास के द्वीपों के लिए खतरा अधिक बताया गया है। चेतावनी के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से लगभग 1,000 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटीय इलाकों जिनमें इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया शामिल हैं पर सुनामी का असर पड़ सकता है। प्रशासन और राहत एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी दिन भारत में भी कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह क्षेत्र में तड़के भूकंप आया, जिसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी। इसके अलावा, दिल्ली के उत्तरी हिस्से में भी सुबह हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, इसलिए अधिकतर लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ और कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंपीय गतिविधियों वाले क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन सतर्कता और तैयारी बेहद जरूरी है।


