Iran US Relations: ईरानी सांसद की अमेरिका को दो टूक, भरोसा बहाल करने के लिए माननी होंगी पांच शर्तें

Iran US Relations: ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ भरोसा बहाल करने के लिए पांच शर्तें रखीं। संघर्ष खत्म करने, प्रतिबंध हटाने और दोबारा हमला न करने की गारंटी समेत कई मांगों के बीच ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ता दिख रहा है।

Newstrack/IANS
Published on: 26 May 2026 6:28 PM IST
Iran US Relations
X

Iran US Relations (Image Credit-Social Media)

Iran US Relations: ईरानी मजलिस (संसद) की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी का कहना है कि अगर अमेरिका को अपना भरोसा बनाना है तो उसे पांच शर्तों पर हामी भरनी होगी।

इब्राहिम अजीजी ने रखीं पांच बड़ी शर्तें

सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी मे उनके हवाले से इसकी जानकारी दी गई। अजीजी की इन पांच शर्तों में संघर्ष पर पूर्ण विराम लगाने से लेकर दोबारा हमला न करने की गारंटी का उल्लेख है।

अजीजी ने कहा, "ईरान की मुख्य मांगों में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करना, दोबारा हमला न करने की गारंटी, नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, होर्मुज पर ईरानी सिस्टम को स्वीकार करना, ऑयल प्रतिबंध हटाना और ईरान की जब्त की प्रॉपर्टी वापस करना शामिल है।"

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल संघर्ष जल्दी खत्म करना चाहते थे, लेकिन ईरान के जवाब के बाद उन्हें संघर्षविराम और बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा।

संघर्षविराम और बातचीत पर ईरान का रुख स्पष्ट

अजीजी ने कहा कि अगर अमेरिका ये पांच शर्तें मानता है, तो आगे 30 और 60 दिनों की बातचीत के जरिए बाकी मुद्दों पर चर्चा मुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है और दोनों देशों के बीच मतभेद सिर्फ अस्थायी नहीं बल्कि काफी गहरे हैं।

अजीजी का ये बयान अमेरिका की ओर से मंगलवार सुबह होर्मुज में ईरानी बोट्स पर किए हमले के बाद सामने आया है। मेहर न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया।

दबाव और धमकी के आगे नहीं झुकेगा ईरान

एक दिन पहले ही संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने भी कहा था कि ईरान दबाव और धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मिलिट्री वॉर में हमारी पॉलिसी आंख के बदले आंख थी और डिप्लोमेसी लड़ाई में भी जवाब उसी तरह दिया जाएगा।"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story