Hand Sanitizer Safe है या नहीं...? कोरोना के बाद हर कोई कर रहा है ये गलती! पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Sanitizer safe or not: हैंड सैनेटाइज का इस्तेमाल कोरोना के बाद बहुत अधिक बढ़ गया है। क्या Sanitizer के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा बना रहता है या यह सिर्फ अफवाह है...? आइये इस लेख में जानते हैं सच!

Priya Singh Bisen
Published on: 28 Oct 2025 8:20 AM IST
Ethanol in hand sanitizers safe or not
X

Ethanol in hand sanitizers safe or not (photo: social media)

Ethanol in hand sanitizers safe or not: कोरोना महामारी के समय में एक चीज जो सबसे अधिक चर्चा में था, वह था 'hand sanitizers'... आप कभी भी बाहर से आओ बिना हाथ धुले और सैनेटाइजर किए घर में घुसने नहीं दिया जाता था। आज इसका प्रयोग घर, ऑफिस, स्कूल, मॉल और ट्रांसपोर्ट हर जगह तेज़ी से किया जा रहा है, लोग ऐसा मानते हैं कि यह बैक्टीरिया और वायरस को मारकर बीमारियों से सुरक्षा करता है, लेकिन अब इसको लेकर कई सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि क्या हैंड सैनेटाइजर से भी हो सकता है कैंसर ?

क्या है माजरा?

यूरोपियन यूनियन इस समय यह अध्ययन कर रहा है कि क्या बायोसाइडल प्रोडक्ट्स जिनमें हैंड सैनेटाइजर भी शामिल हैं, इसमें प्रयोग किया जाने वाला एथेनॉल 'खतरनाक' कैटेगरी में रखा जाए, इसका मुख्य कारण यह है कि कुछ रिपोर्ट्स में कैंसर और प्रजनन सेहत पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर सवाल उठाए गए हैं, हालांकि WHO के मुताबिक, हाथों की सफाई के लिए एथेनॉल पूरी तरह सुरक्षित है और लंबे वक़्त तक नियमित प्रयोग से भी कोई गंभीर स्वास्थ्य ख़तरा नहीं होता।

तब... ईयू में क्यों खड़े हो रहे सवाल?

यूरोपीय केमिकल्स एजेंसी ने 10 अक्टूबर को एक इंटरनल रिपोर्ट रिलीज़ किया था, जिसमें एथेनॉल को संभावित रूप से नुकसानदायक बताया गया, रिपोर्ट में बताया गया कि यह पदार्थ 'कैंसर और गर्भावस्था' के दौरान समस्या पैदा कर सकता है, एजेंसी का मानना है कि स्वछता और हाइजीन प्रोडक्ट्स में एथेनॉल के स्थान पर और विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है, ECHA की बायोसाइडल प्रोडक्ट्स कमेटी 25 से 27 नवंबर के बीच बैठक करेगी, इसमें वैज्ञानिक सबूतों की समीक्षा की जाएगी और यदि एथेनॉल को इंसानों के लिए हानिकारक माना गया, तो समिति इसके विकल्प सुझा सकती है।

क्या है एक्सपर्ट की राय ?

इसपर एक्सपर्ट का कहना है कि हैंड सैनेटाइजर में एथेनॉल का साधारण तौर पर प्रयोग किया जाता और यह किसी बड़े खतरे की वजह नहीं है, कभी-कभी या सीमित प्रयोग से गंभीर नुकसान की संभावना बहुत कम है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, एथेनॉल या आइसोप्रोपाइल अल्कोहल पर आधारित हैंड सैनेटाइजर ही हाथों की स्वछता और सुरक्षा के लिए अब तक का सबसे विश्वसनीय विकल्प माने जाते हैं, हैंड सैनेटाइजर में यदि एथेनॉल की मात्रा कम से कम 60 % हो, तभी यह बैक्टीरिया और वायरस को पूरी तरह से नष्ट कर पाता है, इसकी मजबूत एंटीमाइक्रोबियल क्षमता इसे कीटाणुओं के फैलने से रोकने के लिए सबसे बेहतर बनाती है, हालांकि अब ईयू की रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

Disclaimer: यह जानकारी केवल रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story