इटली में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, बर्लुस्कोनी को जीत की आशा

Rishi
Published on: 4 March 2018 1:59 PM IST
इटली में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, बर्लुस्कोनी को जीत की आशा
X

रोम : इटली में रविवार को आम चुनाव हो रहे हैं। देश में आव्रजन और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतभेदों के बीच चुनाव हो रहे हैं।

बीबीसी के मुताबिक, फाइव स्टार मूवमेंट, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के दक्षिणपंथी गठबंधन जीतने का दंभ भर रहे हैं।

ये भी देखें : ऐतिहासिक विजय पर मोदी बोले- त्रिपुरा की जीत एक मजबूत संगठन की देन

कर चोरी के आरोप में दोषी ठहराए जाने की वजह से बर्लुस्कोनी (81) अगले साल तक सार्वजनिक पद ग्रहण नहीं कर सकते।

चार बार प्रधानमंत्री रह चुके बर्लुस्कोनी ने आव्रजन विरोधी लीग पार्टी के साथ गठबंधन किया है और देश का नेतृत्व करने को लेकर यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो टजानी का समर्थन किया है।

रविवार को हो रहे चुनाव के आधिकारिक नतीजे सोमवार को आने की उम्मीद है।

Rishi
ABOUT THE AUTHOR

Rishi

rishi@newstracksite.vocalwire.com

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story