इस 'शांत देश' में सरेआम तोड़ी जा रहीं मस्जिद? सड़कों पर उतरे हजारों लोग... धार्मिक टकराव से सन्नाटे में मुस्लिम देश!

Japan Fujisawa Mosque Controversy: विवाद की मुख्य कारण यह है कि यह मस्जिद एक प्राचीन और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण समुकावा शिंटो मंदिर के बेहद नज़दीक बनाई जा रही है।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 April 2026 11:51 AM IST (Updated on: 15 April 2026 11:51 AM IST)
Japan Fujisawa Mosque controversy
X

Japan Fujisawa Mosque controversy (photo: social media)

Japan Fujisawa Mosque controversy: फुजीसावा में प्रस्तावित एक बड़ी मस्जिद के निर्माण को लेकर इन दिनों बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कनागावा प्रांत के इस बेहद शांत शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर मस्जिद बनाई जा रही है, लेकिन इसकी लोकेशन को लेकर स्थानीय नागरिकों में भयंकर आक्रोश फूट गया है।

क्या है पूरा विवाद ?

विवाद की मुख्य कारण यह है कि यह मस्जिद एक प्राचीन और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण समुकावा शिंटो मंदिर के बेहद नज़दीक बनाई जा रही है। यह मंदिर जापानी शिंटो परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है और स्थानीय लोगों की आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मंदिर के पास इतनी बड़ी मस्जिद का निर्माण उनकी सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। इसी मुद्दे को लेकर सप्ताहांत में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की और निर्माण कार्य को ततकाल रोकने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने खुलकर यह तक कह दिया कि वे अपने इलाके में कोई भी मस्जिद या मुस्लिम कब्रिस्तान नहीं चाहते। इस तरह के बयानों ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

अल्पसंख्यक समुदाय का क्या कहना है ?

दूसरी तरफ, मानवाधिकार संगठनों और अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थकों ने इस विरोध को धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि जापान जैसे लोकतांत्रिक देश में हर समुदाय को अपने धर्म के आधार पर पूजा स्थल बनाने का अधिकार होना चाहिए।

प्रशासन अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसा या टकराव को रोका जा सके। प्रशासन दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसे साथ-साथ यह भी बताया जा रहा है कि यदि यह विवाद जल्द नहीं सुलझा, तो मामला अदालत या संसद तक भी पहुंच सकता है।

जापान में मुस्लिम आबादी कितनी ?

जापान में मुस्लिम आबादी की बात करें तो अनुमानित तौर पर यहां तकरीबन 2 लाख मुसलमान रहते हैं, जिनमें अधिकतर इंडोनेशिया, मलेशिया और अन्य एशियाई देशों से आए प्रवासी कामगार शामिल हैं। बीते कुछ सालों में जापान में विदेशी कामगारों की संख्या बढ़ी है, जिसका प्रभाव देश की सामाजिक संरचना पर भी पड़ा है।

इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद सिर्फ एक मस्जिद के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जापान के पारंपरिक समाज और तेजी से बदलती बहुसांस्कृतिक पहचान के बीच टकराव का प्रतीक बन चुका है।

गौरतलब है कि जापान अपनी एकरूप संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में नई संस्कृतियों और धर्मों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर कुछ वर्गों में असहजता देखी जा रही है।

अब आगे क्या ?

फिलहाल जापान सरकार और स्थानीय प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। आगामी दिनों में यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा कि यह विवाद किस दिशा में जाता है, सहअस्तित्व की तरफ या फिर... और गहराते सामाजिक तनाव की ओर।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story