पढ़ाई की आड़ में जिस्म का सौदा.... नकली शादी के नाम पर महिलाओं के साथ किया ये काम, जेफ्री एपस्टीन का एक और सच आया सामने?

Jeffrey Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे में सामने आया है कि कैसे उसने कैरीना शूलियाक जैसी महिलाओं को इमिग्रेशन और फर्जी शादियों के जरिए अपने नियंत्रण में रखा।

Akriti Pandey
Published on: 15 Feb 2026 11:44 AM IST (Updated on: 15 Feb 2026 11:44 AM IST)
Jeffrey Epstein Files
X

Jeffrey Epstein Files

Jeffrey Epstein Files: अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी जेफ्री एपस्टीन(Jeffrey Epstein से जुड़ी फाइलों में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इन दस्तावेजों में उसकी गर्लफ्रेंड कैरीना शूलियाक की इमिग्रेशन कहानी सामने आई है, जो बताती है कि किस तरह एपस्टीन ने अपने प्रभाव और संसाधनों का इस्तेमाल महिलाओं को अपने दायरे में बनाए रखने के लिए किया।

वीजा संकट और शादी का रास्ता

2013 की शुरुआत में कैरीना शूलियाक अपने अमेरिकी वीजा स्टेटस को लेकर परेशान थी। उसी साल उसने एक अमेरिकी नागरिक से शादी की, जिसके बाद उसे ग्रीन कार्ड मिला और 2018 में अमेरिकी नागरिकता भी प्राप्त हो गई। बाद में उसने अपने पति को तलाक दे दिया। दस्तावेजों के अनुसार, इस दौरान वह किम्बल मस्क के साथ रिश्ते में भी थी। एपस्टीन के एक इमिग्रेशन वकील ने मैसेज में लिखा कि अब जब वह अमेरिकी नागरिक बन चुकी है तो इस पर बड़ी पार्टी होनी चाहिए। यह संदेश दर्शाता है कि शूलियाक का इमिग्रेशन स्टेटस एपस्टीन के लिए कितना महत्वपूर्ण था।

पढ़ाई और वीजा के जरिए नियंत्रण

फाइलों से संकेत मिलता है कि एपस्टीन(Jeffrey Epstein) ने स्टूडेंट वीजा, इंग्लिश भाषा कोर्स और यहां तक कि कथित तौर पर नकली शादियों का सहारा लेकर महिलाओं को अमेरिका में रुकने में मदद की। 2011 में शूलियाक का दाखिला कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज में कराया गया। बताया गया कि वह बेलारूस से ट्रांसफर छात्रा है और अपनी डिग्री पूरी करना चाहती है। हालांकि, उसके इमिग्रेशन दस्तावेजों को लेकर जटिलताएं सामने आईं। एक अधिकारी ने 2012 में उसे ईमेल कर भरोसा दिलाया कि उसका इमिग्रेशन स्टेटस फिलहाल ठीक है।

नेटवर्क का इस्तेमाल

एपस्टीन ने शूलियाक का स्टूडेंट वीजा बहाल कराने के लिए अपने नेटवर्क से संपर्क किया। उसने ब्रिटिश निवेशक इयान ओसबोर्न को लिखा कि वह औपचारिक रूप से शामिल नहीं दिखना चाहता। इसके बाद वकीलों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल हुई और इमिग्रेशन फर्म से सलाह ली गई। 9 अक्टूबर 2013 को शूलियाक ने न्यूयॉर्क में शादी की। रिकॉर्ड में दर्ज पता 301 ईस्ट 66th स्ट्रीट था। वही स्थान जहां एपस्टीन से जुड़ी कई महिलाएं और मेहमान ठहरते थे।

दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि एपस्टीन ने कई महिलाओं की पढ़ाई और फीस का खर्च उठाया, जिनमें मिडटाउन मैनहट्टन स्थित एक इंग्लिश-लैंग्वेज संस्थान में कोर्स शामिल था। पूरी कहानी यह दर्शाती है कि इमिग्रेशन और शिक्षा को किस तरह प्रभाव और नियंत्रण के साधन के रूप में इस्तेमाल किया गया।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story