TRENDING TAGS :
कहां गई बाइडेन की लाश? ट्रंप के बड़े दावे से सोशल मीडिया में मचा गया हड़कंप; 2020 में हो गई थी हत्या
Joe Biden: बाइडेन की सेहत को लेकर पहले ही कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं...
Joe Biden: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। रविवार को ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रुथ सोशल' (Truth Social) पर एक विवादास्पद पोस्ट साझा किया, जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर एक अजीबो-गरीब साजिश का दावा किया गया है।
पोस्ट में यह सनसनीखेज आरोप लगाया गया कि बाइडेन की 2020 में मौत हो चुकी है, और अब जो शख्स सार्वजनिक रूप से नजर आता है, वह एक नासमझ रोबोटिक क्लोन है। यह थ्योरी एक अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट से शुरू हुई और ट्रंप ने उसे रिपोस्ट कर चर्चा में ला दिया। ट्रंप ने जैसे ही बाइडेन की हत्या को लेकर दावा किया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि आखिर लाश कहां गई? लोग लाश से लेकर हत्या पर तरह तरह की बात कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहें, ट्रंप ने दी हवा
पोस्ट में लिखा गया था कि अब कोई असली जो बाइडेन नहीं हैं। उन्हें 2020 में मार दिया गया था। उनकी जगह एक मशीननुमा क्लोन को लाया गया है, जिसे डेमोक्रेट्स पहचान नहीं पाए।” इस पोस्ट में 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' और 'यूएस स्टील' जैसे हैशटैग्स भी शामिल थे।
हालांकि यह थ्योरी पूरी तरह बेबुनियाद है, लेकिन यह ऐसे समय में सामने आई है जब बाइडेन की सेहत को लेकर पहले ही कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में सामने आया है कि राष्ट्रपति बाइडेन स्टेज 4 मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं।
बीमारी के बीच ट्रंप ने दिखाई सहानुभूति
साजिश वाली पोस्ट के बाद ट्रंप ने बाद में एक सहानुभूतिपूर्ण संदेश भी जारी किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मेलानिया और मैं, जो बाइडेन के मेडिकल डायग्नोसिस की खबर सुनकर दुखी हैं। हम जिल और पूरे बाइडेन परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और जो की जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
बाइडेन ने सार्वजनिक तौर पर दी प्रतिक्रिया
कैंसर से जुड़े खुलासे के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित मेमोरियल डे कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया और बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं इससे उबर जाऊंगा।
ट्रंप ने क्लोन थ्योरी के साथ जोड़ा आर्थिक एजेंडा
विवादास्पद पोस्ट के साथ ट्रंप ने शनिवार को अपने अन्य सोशल मीडिया संदेशों में आर्थिक मुद्दों और विशेष रूप से अमेरिका में स्टील निर्माण क्षेत्र में अपने प्रयासों को भी प्रमुखता से पेश किया। यह उनके चुनावी प्रचार की एक प्रमुख दिशा रही है।


