शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो... ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?

पूर्व व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईसाइयों से शादी करने, ज्यादा बच्चे पैदा करने और उन्हें चर्च में पालने की अपील की है।

Sachin Singh
Published on: 21 Nov 2026 7:33 PM IST (Updated on: 21 Nov 2026 7:34 PM IST)
शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो... ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
X

America: दुनिया में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ने के अनुमान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने ईसाइयों से शादी करने, ज्यादा बच्चे पैदा करने और उनकी परवरिश चर्च में करने की अपील की है।

लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, 'शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो, उन्हें चर्च में पालो और उन्हें अमेरिका से प्यार करना सिखाओ।' उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्यू रिसर्च सेंटर और पोलैंड के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑफ पॉपुलेशन एंड रिलिजन के एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि साल 2035 तक दुनिया में मुस्लिम आबादी ईसाई आबादी से आगे निकल सकती है।

2035 तक मुस्लिम आबादी 2.57 अरब पहुंचने का अनुमान

अध्ययन के मुताबिक, साल 2035 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी करीब 2.57 अरब हो सकती है, जबकि ईसाइयों की संख्या लगभग 2.52 अरब रहने का अनुमान है। यानी अनुमान सही साबित हुआ तो मुस्लिम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं। रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में दुनिया में करीब 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे। अध्ययन में दोनों धार्मिक समुदायों की आबादी बढ़ने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन मुस्लिम आबादी की रफ्तार ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों समुदायों की जन्म दर में अंतर बताया गया है।

जन्म दर में अंतर को बताया आबादी बढ़ने की बड़ी वजह

प्यू रिसर्च सेंटर के जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट के मुताबिक, दुनिया में धार्मिक आबादी के इस बदलाव की मुख्य वजह लोगों का एक धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को अपनाना नहीं, बल्कि जन्म और मृत्यु के आंकड़े हैं। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि असल वजह बच्चे हैं। अध्ययन के अनुसार, मुस्लिम महिलाओं के औसतन 3.1 बच्चे होने का अनुमान है, जबकि ईसाई महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 और दूसरे धार्मिक समूहों की महिलाओं में 1.6 है। जनसंख्या को लंबे समय तक स्थिर रखने के लिए आमतौर पर प्रति महिला करीब 2.1 बच्चों की जन्म दर जरूरी मानी जाती है। ऐसे में मुस्लिम आबादी की तेज वृद्धि के पीछे अधिक जन्म दर को अहम कारण बताया गया है।

मई में मां बनने के बाद छोड़ा था व्हाइट हाउस का पद

कैरोलिन लेविट जनवरी 2025 से ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने अगस्त 2026 में यह पद छोड़ दिया था। मई में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने कहा था कि मातृत्व और काम के बीच संतुलन बनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। उन्होंने पद छोड़ने के फैसले को भावनात्मक रूप से कठिन बताया था और कहा था कि वह बाहर से ट्रंप का समर्थन जारी रखेंगी।

नवंबर में वह फॉक्स न्यूज से बतौर योगदानकर्ता जुड़ गईं। अब मुस्लिम आबादी को लेकर सामने आए अध्ययन के बाद ईसाइयों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की उनकी अपील चर्चा में है। हालांकि, अध्ययन यह नहीं कहता कि दुनिया में ईसाइयों की संख्या घटने वाली है। इसके मुताबिक, दोनों समुदायों की आबादी बढ़ेगी, लेकिन जन्म दर में अंतर के चलते मुस्लिम आबादी की वृद्धि ज्यादा तेज हो सकती है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story