इंग्लैंड में दर्दनाक हादसा, पुलिस और यात्री का भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत

इंग्लैंड के मिडिल्सब्रो के पास शनिवार तड़के पुलिस की कार और यात्री कार की जोरदार टक्कर हो गई।

Sachin Singh
Published on: 22 Aug 2026 3:22 PM IST (Updated on: 22 Aug 2026 3:47 PM IST)
इंग्लैंड में दर्दनाक हादसा, पुलिस और यात्री का भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत
X

England Road Accident: इंग्लैंड के नॉर्थ-ईस्ट इलाके से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मिडिल्सब्रो के पास पुलिस कार और एक यात्री कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सड़क को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 3:39 बजे हुआ। टक्कर मिडिल्सब्रो के पूर्व में साउथ बैंक इलाके के पास एक मुख्य सड़क पर हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस का वाहन और एक यात्री कार किसी वजह से आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कई लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया।

पुलिस ने की कई लोगों की मौत की पुष्टि

क्लीवलैंड पुलिस ने हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस टक्कर में कई लोगों की जान चली गई। हालांकि, अभी तक मृतकों की सही संख्या और उनकी पहचान के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों की टीम मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही उनके परिवारों तक जानकारी पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com
Next Story