होर्मुज से भारत आ रहे जहाज MV Cape Dao पर टॉरपीडो हमला, देवरिया के नाविक सूरज यादव की मौत

भारत की ओर आ रहे MV Cape Dao जहाज पर हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई।

Sachin Singh
Published on: 23 Sept 2026 9:04 PM IST (Updated on: 23 Sept 2026 9:18 PM IST)
होर्मुज से भारत आ रहे जहाज MV Cape Dao पर टॉरपीडो हमला, देवरिया के नाविक सूरज यादव की मौत
X

Indian Seafarer Killed: भारत की ओर आ रहे एक जहाज MV Cape Dao पर हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई। फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने इसकी जानकारी दी है। यह हमला मिडल ईस्ट के 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पास हुआ है।

FSUI के मुताबिक, सूरज यादव जहाज पर वाइपर के तौर पर काम कर रहे थे। जहाज जब भारत की ओर आ रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हमले के बाद कई क्रू सदस्यों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

जहाज पर सवार थे 28 क्रू मेंबर

FSUI ने बताया कि MV Cape Dao पर कुल 28 क्रू सदस्य सवार थे। यूनियन के मुताबिक इनमें 20 भारतीय थे। हालांकि, बाद में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि जहाज पर 19 भारतीय नागरिक मौजूद थे।

जहाज के पोर्ट साइड पर दागे गए दो टॉरपीडो

FSUI के अनुसार, MV Cape Dao को दो टॉरपीडो से निशाना बनाया गया। दोनों टॉरपीडो जहाज के पोर्ट साइड यानी बाईं तरफ लगे। यूनियन के मुताबिक, इनमें से एक टॉरपीडो पोर्ट साइड के C-डेक के रहने वाले हिस्से में लगा, जबकि दूसरा जहाज के इंजन रूम के पास पोर्ट साइड के हुल यानी बाहरी ढांचे से टकराया। हमले के बाद जहाज पर मौजूद कुछ क्रू सदस्य घायल हो गए। इसके बाद बचे हुए नाविकों को सुरक्षित निकालकर ओमान पहुंचाया गया।

FSUI ने शेयर किया हमले के बाद का वीडियो

हमले के बाद FSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर MV Cape Dao का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में हमले के बाद जहाज की स्थिति दिखाई गई है। यूनियन ने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

FSUI ने मांगा जवाबदेही और सुरक्षित रास्ता

हमले के बाद FSUI ने कहा कि केवल आश्वासन देने से कुछ नहीं होगा। यूनियन ने कहा कि होर्मुज के आसपास निर्दोष नागरिक नाविकों की जान जा रही है। FSUI ने हमले के लिए तत्काल जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही नाविकों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने और सूरज यादव समेत उन सभी भारतीय नाविकों के लिए न्याय की मांग की, जो अभी भी खतरे में हैं।

भारतीय दूतावास ने भी सूरज यादव की मौत की पुष्टि की

बाद में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने भी MV Cape Dao पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की। दूतावास ने बताया कि जब जहाज भारत की ओर जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। दूतावास ने कहा कि वह क्रू सदस्यों की सुरक्षा को लेकर ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है और मृतक भारतीय नाविक के परिवार के संपर्क में भी है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story