'ये क्या रिकॉर्ड हो गया...' नेपाल में विदेशी ब्लॉगर ने बनाया ऐसा वीडियो,रातोंरात हो गया वायरल, Video

नेपाल में विदेशी ब्लॉगर का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आग, हिंसा और अराजकता के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों की सच्ची तस्वीर सामने आई है।

Harsh Srivastava
Published on: 12 Sept 2025 12:44 PM IST
ये क्या रिकॉर्ड हो गया... नेपाल में विदेशी ब्लॉगर ने बनाया ऐसा वीडियो,रातोंरात हो गया वायरल, Video
X

Harry bike blogger Nepal viral video: जब पूरी दुनिया की मीडिया नेपाल के राजनीतिक संकट को समझने की कोशिश कर रही थी, तब एक विदेशी बाइक ब्लॉगर ने अपने कैमरे में वो सब कुछ कैद कर लिया, जो शायद किसी भी न्यूज़ चैनल ने नहीं दिखाया। हैरी, जो अपनी बाइक पर थाईलैंड से यूके की यात्रा पर थे, अचानक नेपाल के 'Gen-Z' आंदोलन के बीच फंस गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट wehatethecold पर जो कुछ भी रिकॉर्ड किया, वह किसी डॉक्यूमेंट्री से कम नहीं है, और अब यह वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। हैरी ने दिखाया कि कैसे नेपाल में 'अराजकता' का तांडव मचा हुआ था।

धुएं का गुबार और 'जलते' हुए ट्रक

हैरी ने अपने ब्लॉग में लिखा, "नेपाल में आग लगी है पूरी इमारत जल गई है।" उन्होंने अपनी आंखों से धुएं के गुबार उठते देखे, प्रदर्शनकारियों को आग की लपटों में घिरे एक ट्रक के ऊपर नाचते हुए देखा और वहां से निकलने का रास्ता ढूंढने की कोशिश की। उनके वीडियो में सड़कों पर दौड़ते लोग, गाड़ियों को तोड़ते हुए और आग लगाते हुए साफ दिख रहे हैं। वीडियो में हैरी खुद कह रहे हैं, "मैं यहां से निकल जाऊंगा। मेरे दाहिनी ओर क्या हो रहा है, उन सभी वाहनों से धुआं।" यह वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।


'आप सुरक्षित रहें, हमारी चिंता हैं'

वीडियो में हैरी ने एक स्थानीय व्यक्ति से पूछा कि क्या हो रहा है, जिस पर उन्हें बताया गया कि लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उस नेपाली शख्स ने हैरी से कहा, "हम भाग रहे हैं। आप सुरक्षित रहें। आपकी सुरक्षा हमारी चिंता है।" यह सुनकर हैरी दंग रह गए कि इतनी अराजकता के बीच भी लोग एक विदेशी की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। हैरी ने अपनी बाइक खड़ी की और उसी जगह चले गए जहां लोग नारे लगा रहे थे।

'यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है'

वीडियो में हैरी ने प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की, जहां एक प्रदर्शनकारी ने उनसे कहा कि यह 'सोशल मीडिया के लिए नहीं, यह भ्रष्टाचार के लिए है।' यह दिखाता है कि यह आंदोलन सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि नेपाल में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा था। जैसे ही हैरी के आसपास तेज़ धमाके गूंजने लगे, तो उन्होंने कहा, "तनाव बहुत ज़्यादा है मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं अभी क्या देख रहा हूं।" सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज के साथ वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों ने हैरी की बहादुरी और सच्चाई दिखाने के लिए उनकी तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा, 'यह एक अविश्वसनीय वीडियो है, जो इतिहास रचेगा।' हैरी का यह ब्लॉग किसी भी प्रोपेगेंडा से दूर, नेपाल की सच्ची और डरावनी तस्वीर पेश करता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story