ईरान जंग रुकते ही विश्व के दो सबसे 'बड़े देशों' में फूटा संकट! Kim Jong Un ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में बजा 'खतरे' का सायरन

North Korea missile launch: जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल की दिशा, ऊंचाई और दूरी का पता लगाने के लिए तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव कर दिया गया।

Priya Singh Bisen
Published on: 8 April 2026 12:43 PM IST (Updated on: 8 April 2026 12:44 PM IST)
North Korea missile launch
X

North Korea missile launch (photo: social media)

North Korea missile launch: ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तेजी से बढ़ते तनाव के बीच जहां हालात कुछ हद तक शांत होते दिखाई दे रहे थे, वहीं अब एशिया में एक नया संकट खड़ा हो गया है। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को जापान सरकार ने एकाएक इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे पूरे देश में सख्त चेतवानी बढ़ा दी।

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल की दिशा, ऊंचाई और दूरी का पता लगाने के लिए तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मिसाइल जापान के क्षेत्र में नहीं गिरी, लेकिन संभावित बड़े खतरे पर ध्यान देते हुए सरकार ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का बड़ा फैसला लिया है।

जापान में इस तरह के अलर्ट का अर्थ?

जापान में इस तरह के अलर्ट का अर्थ होता है कि देश की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम पूरी तरह सक्रिय हो जाती है। सभी मंत्रालय, रक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग रीयल-टाइम में जानकारी इकठ्ठा करने में जुट जाती हैं। साथ ही, आम नागरिकों को मोबाइल और अन्य ज़रिये से तत्काल अपडेट दिया जाता है, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

लंबे वक़्त से अपनी सैन्य ताकत का कर रहे थे प्रदर्शन किम जोंग

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन लंबे वक़्त से अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते रहे हैं। इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मिसाइल परीक्षण सिर्फ तकनीकी परीक्षण नहीं, बल्कि एक बड़ा रणनीतिक संदेश भी होते हैं। ये परीक्षण अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया को सख्त चेतावनी देने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर अपनी शक्ति दिखाने का भी जरिया हैं।

बीते कुछ महीनों में उत्तर कोरिया ने कई तरह की मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार और मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम शामिल हैं। इन मिसाइलों को हमेशा से जापान सागर की तरफ दागा जाता है, जिससे जापान की सुरक्षा चिंताएं और बढ़ जाती हैं।

घटना के बाद जापान दक्षिण कोरिया और अमेरिका में अलर्ट

इस ताजा घटना के बाद जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका तीनों देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। तीनों देशों की सेनाएं मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित खतरे से निपटने की रणनीति तैयार कर रही हैं। अमेरिका पहले ही उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को लेकर सख्त और चेतावनी दे चुका है।

परमाणु परीक्षणों को लेकर कई प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी उत्तर कोरिया पर मिसाइल और परमाणु परीक्षणों को लेकर कई प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन प्योंगयांग ने इन पाबंदियों की लगातार नज़र अंदाज़ किया है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता तेजी से बढ़ती जा रही है।

इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के मोर्चे पर तनाव कम होने के बाद वैश्विक ध्यान अब एशिया की तरफ शिफ्ट हो सकता है। उत्तर कोरिया की यह कार्रवाई आगामी दिनों में क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा समीकरणों को अंदर से प्रभावित कर सकती है।

फिलहाल, जापान सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक आदेशों का पालन करने की अपील की है। स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story