TRENDING TAGS :
Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने दिया इस्तीफा! चीनी जासूस से अफेयर ने हिला दी पूरी सत्ता, अब कौन संभालेगा कमान?
Nvidia के सह-संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है।
Nvidia: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia में बड़ा उलटफेर हुआ है। कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब हुआंग की निजी जिंदगी और उनके कुछ रिश्तों को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में उन पर एक ऐसी महिला के साथ विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगा है, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने का शक जताया गया है। इसके अलावा कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी उनके रिश्ते की खबर सामने आई। हालांकि, Nvidia के बोर्ड ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए इन विवादों का जिक्र नहीं किया। कंपनी ने सिर्फ हुआंग के योगदान की तारीफ की और उन्हें टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का अहम चेहरा बताया।
दो महिलाओं से रिश्तों की खबरों के बाद बढ़ा विवाद
जेनसन हुआंग को लेकर विवाद की शुरुआत एक ऐसी महिला से उनके रिश्ते की खबरों के बाद हुई, जिसका नाम एलिस हुआंग बताया गया। वह सिंगापुर की चिप कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी रही हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस के चीन से संबंध हो सकते हैं और वह Nvidia से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, जासूसी से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
इस मामले के सामने आने के बाद Nvidia के बोर्ड ने जांच शुरू कराई थी। कंपनी ने इस जांच के लिए अमेरिका की बड़ी लॉ फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को नियुक्त किया था। बोर्ड ने जांच को निष्पक्ष और विस्तृत बताया था। इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआंग के एक अन्य रिश्ते का दावा किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका Nvidia की हेल्थकेयर प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी विवाहेतर संबंध था। दावा किया गया कि मार्च में कंपनी के एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होटल में दोनों के करीब होने का वीडियो भी सामने आया था। इन खबरों के बाद कंपनी के भीतर और बाहर हुआंग की भूमिका को लेकर सवाल बढ़ गए।
कोलेट क्रेस संभालेंगी Nvidia की कमान
हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी ने CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया है। वह फिलहाल वित्तीय विभाग की जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी। कंपनी की ओर से स्थायी CEO नियुक्त होने तक वह इस पद पर बनी रहेंगी।
Nvidia के बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि जेनसन हुआंग का कंपनी में योगदान बहुत बड़ा रहा है। बोर्ड ने कहा कि Nvidia दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है और हुआंग ने कंपनी के साथ-साथ पूरे उद्योग को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, बोर्ड के बयान में उनके निजी रिश्तों या जासूसी से जुड़े विवादों का कोई जिक्र नहीं किया गया।
1993 में शुरू की थी कंपनी, AI की दुनिया में बनाया बड़ा नाम
जेनसन हुआंग ने साल 1993 में Nvidia की सह-स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में कंपनी ने गेमिंग ग्राफिक्स चिप बनाने वाली कंपनी से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में बड़ी ताकत बना ली। आज Nvidia के चिप्स का इस्तेमाल AI मॉडल को ट्रेन करने और बड़े-बड़े डेटा सेंटर चलाने में किया जाता है।
OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां भी AI सिस्टम तैयार करने के लिए Nvidia के एडवांस चिप्स पर निर्भर हैं। कंपनी का बाजार मूल्य 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बताया गया है। ऐसे में हुआंग का अचानक पद छोड़ना सिर्फ Nvidia ही नहीं, बल्कि पूरी AI इंडस्ट्री के लिए बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं जेनसन हुआंग
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग के पास Nvidia के 87 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 3.6 फीसदी है। उनकी अनुमानित संपत्ति 145 अरब डॉलर बताई गई है। इस संपत्ति के आधार पर वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।
हुआंग के इस्तीफे से Nvidia के नेतृत्व में बड़ा बदलाव आया है। अब कंपनी के सामने स्थायी CEO चुनने की चुनौती होगी। वहीं, जासूसी से जुड़े आरोपों और निजी रिश्तों को लेकर चल रही जांच के नतीजे भी कंपनी के लिए अहम होंगे। फिलहाल कोलेट क्रेस अंतरिम तौर पर कंपनी की कमान संभालेंगी।


