×

हिन्दू लड़की को मुस्लिम शख्स ने किया अगवा, मौलवी ने उसी से करा दिया निकाह

हिन्दू लड़की का जबरदस्ती इस्लाम धर्म में धर्मांतरण करा दिया गया। इसके बाद मौलवी ने लड़की की शादी उसी शख्स से करा दी। जिसने उसका अपहरणकर्ता किया था।

Newstrack
Published on: 11 March 2021 7:18 AM GMT
हिन्दू लड़की को मुस्लिम शख्स ने किया अगवा, मौलवी ने उसी से करा दिया निकाह
X
सिंध प्रांत हिन्दू लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और फिर शादी करने के लिए केंद्र बनता जा रहा है। यहां की हिन्दू आबादी अत्यधिक गरीब और कमजोर है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जा रहा है। जगह-जगह हिन्दू परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है।

उनकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। घरों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा जा रहा है। इतना ही नहीं बहू-बेटियों को अगवा कर उनका जबरन निकाह भी कराया जा रहा है।

ताजा मामला सिंध प्रांत के घोटकी का है। यहां 13 साल की हिन्दू लड़की को बीते दिनों बहलानी जनजाति के एक मुस्लिम ने अगवा कर लिया गया।

Miya Mithu 13 साल की हिन्दू लड़की को मुस्लिम ने किया अगवा किया, मौलवी ने उसी से करा दिया निकाह(फोटो:सोशल मीडिया)

हिन्दू लड़की का धर्मांतरण कराकर मुस्लिम से करा दिया जबरन निकाह

इसके बाद बरेलवी मौलवी मियां मिट्ठू ने हिन्दू लड़की का जबरदस्ती इस्लाम धर्म में धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद मौलवी ने लड़की की शादी उसी शख्स से करा दी। जिसने उसका अपहरणकर्ता किया।

इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के पाकिस्तान की जमकर थू-थू हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता कि लड़की नाबालिग है। लोग इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

साथ ही पाकिस्तान की इमरान सरकार से हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार पर रोक लगाने की भी मांग कर रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण का ये कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले ही 15 साल की हिन्दू लड़की महक कुमारी, जो कक्षा 9 में पढ़ती है, उसे जैकबबाद जिले के अली रजा सोलंगी ने अगवा लिया गया था।

जिसके बाद अली रजा ने लड़की से जबरन निकाह भी कर लिया था। बाद में ये मामला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था। जिसके बाद कोर्ट ने लड़की को रिहा करने का फरमान सुनाया था।

imran-khan पीएम इमरान खान(फोटो:सोशल मीडिया)

पाकिस्तान में हर साल करीब 1 हजार लड़कियों का जबरन धर्मांतरण

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंध प्रांत हिन्दू लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और फिर शादी करने के लिए केंद्र बनता जा रहा है। बीते दिनों पाकिस्तान में हिन्दू परिवारों पर हो रहे जुल्म के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी।

जिसमें ये दावा किया गया था कि कि पाकिस्तान में हर साल करीब 1 हजार लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराया जाता है। जिसमें सिन्धु प्रांत सबसे प्रमुख राज्य है।

चूंकि यहां की हिन्दू आबादी अत्यधिक गरीब और कमजोर है। इसलिए इन्हें निशाना बनाया जाता है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि सिंध में न केवल हिन्दू लड़कियों को बल्कि इसाई लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story