अब होकर रहेगी ‘जंग’? पाक रक्षा मंत्री ने किया कबूल, तालिबान से रिश्ते सुधारने की सारी कोशिश नाकाम

Khawaja Asif Taliban Pakistan Conflict: पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया है कि तालिबान के साथ संबंध सुधारने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं, जिससे अफगानिस्तान में कथित ड्रोन हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 Nov 2025 10:37 AM IST
Khawaja Asif Taliban Pakistan Conflict
X

Khawaja Asif Taliban Pakistan Conflict

Khawaja Asif Taliban Pakistan Conflict: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह स्वीकार कर लिया है कि अब तालिबान को लेकर सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। पहली बार पाक रक्षा मंत्री ने यह कबूल किया कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन के साथ रिश्तों में सुधार करने की इस्लामाबाद की सारी कोशिशें पूरी तरह से नाकाम हो गयी हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने के लिए काफी प्रयास किए। वो स्वयं भी अफगानिस्तान गये और तालिबान नेताओं से बातचीत की, उनका स्वागत किया। लेकिन इन सभी कोशिशों का कोई फायदा या फिर इससे कोई कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह पूरी उम्मीद थी कि तालिबान उसकी बातों को समझेगा और निर्भर रहेगा, लेकिन अब पूरा समीकरण उलट गया है।

एक इंटरव्यू में पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से जब यह पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान, कथित क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन के दौरान कोई स्ट्राइक करने या फिर आम लोगों के मारे जाने से इनकार करता है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस समय दोनों ही चीजें मौजूद नहीं हैं। हम प्रतिक्रिया देकर जवाबी कार्रवाई करते हैं, लेकिन आम नागरिकों को कभी भी टारगेट नहीं किया जाता है। पाकिस्तान के पास परंपराओं और कोड ऑफ कंडक्ट वाली एक अनुशासित सेना है। हम तालिबान की तरह बिखरे ग्रुप नहीं हैं, जिनका न तो कोई धर्म या परंपरा है या फिर न ही कोई कोड ऑफ कंडक्ट है।

तालिबान-पाकिस्तान में भारी तनाव

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने तालिबान से अब पूरी उम्मीद खो दी है और उसे किसी भी तरह के पॉजिटिव बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सारी हदें पार न हो जाने तक उम्मीद रहती है। लेकिन अब हमें उनसे कोई भी अच्छी उम्मीद नहीं हैं और हम उन्हें पूरी तरह से खत्म कर रहे हैं।

तालिबान के इस्लामी कानून के तहत पाकिस्तान की कार्रवाई का जवाब देने की धमकी देने के सवाल पर ख्वाजा आसिफ भड़क गये। उन्होंने कहा कि तालिबान किस इस्लामी कानून के तहत कार्रवाई की बात करता है। क्या इस्लाम उन्हें यह सिखाता है कि जिस पड़ोसी देश की शरण में दशकों तक रहे और फिर वहीं पर खून-खराबा करें? विदित हो कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कथित ड्रोन हमले किए थे। जिसमें 9 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की धमकी दी है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story