TRENDING TAGS :
पाकिस्तान ने फिर किया हिमाकत....भारतीय RPA ड्रोन पर दागे 5 राउंड, बढ़ा युद्ध का खतरा?
Pakistan Firing Indian Drone: जम्मू में पाकिस्तान की ओर से भारतीय ड्रोन पर फायरिंग हुई, कोई नुकसान नहीं हुआ। सीमा पर तनाव बढ़ने के साथ भारतीय सेना सतर्क हो गई है।
Pakistan Firing Indian Drone
Pakistan Firing Indian Drone: जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारतीय Remotely Piloted Aircraft (RPA) पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि, इस घटना में भारतीय ड्रोन को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह सुरक्षित तरीके से अपने क्षेत्र में लौट आया। रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात कनाचक सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्टों से कुल 5 राउंड फायर किए गए। इनमें से 4 राउंड खेरी पोस्ट और 1 राउंड असलम पोस्ट से दागा गया।
भारतीय RPA की निगरानी मिशन पर हमला
जानकारी के अनुसार, भारतीय RPA अपने ही क्षेत्र में नियमित निगरानी (सॉर्टी) कर रहा था। तभी पाकिस्तान की तरफ से यह फायरिंग हुई। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब सीमा पर पहले भी कई बार पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। भारतीय सेना ने हमेशा इन घटनाओं का जवाब दिया है और सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है।
पाक हरकत से बढ़ सकता है तनाव
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की इस हरकत से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। पिछले साल दोनों देशों के बीच कई हिंसक संघर्ष देखने को मिले थे। पहलगाम हमला और अन्य घटनाओं के बाद से सीमा पर तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में छोटी सी उकसावे की घटना भी बड़े संघर्ष का रूप ले सकती है। इस घटना को रणनीतिक दृष्टि से बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे भरी मानी जा रही है।
पाकिस्तान की लगातार सीमा गतिविधियां
भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार जारी हैं। हाल के दिनों में LOC के पास पाकिस्तानी ड्रोन और गुब्बारे देखे गए हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान POK में मौजूद आतंकियों को समर्थन दे रहा है, जो समय-समय पर भारत पर हमले करने की योजनाएं बनाते हैं।
भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता
इस बीच भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारतीय सुरक्षा बल नियमित रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित उकसावे या हमला को तुरंत रोकना और क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखना है।


