'कश्मीरियों के साथ खड़ी है पाकिस्तानी सेना'...कंगाली के बीच शहबाज और असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर?

Pakistan Kashmir Solidarity Day: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कश्मीर एकजुटता दिवस पर भारत विरोधी बयान देते हुए फिर से विवाद खड़ा किया।

Akriti Pandey
Published on: 5 Feb 2026 3:15 PM IST (Updated on: 5 Feb 2026 3:15 PM IST)
Pakistan Kashmir Solidarity Day
X

Pakistan Kashmir Solidarity Day

Pakistan Kashmir Solidarity Day: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर ने 5 फरवरी को एक बार फिर कश्मीर को लेकर भारत पर तीखे आरोप लगाए। इस दिन पाकिस्तान में कथित रूप से कश्मीर एकजुटता दिवस (Kashmir Solidarity Day) मनाया जाता है। पाकिस्तानी सरकार और सैन्य नेतृत्व हर साल इस मौके पर कश्मीर में अलगाववादियों के समर्थन की बात दोहराते हैं। इस साल भी नेताओं और सैन्य अधिकारियों ने वही रुख अपनाया और भारत को निशाने पर लिया।

सेना का बयान और समर्थन का ऐलान

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आर्मी चीफ असीम मुनीर, नेवी चीफ नवीद अशरफ और एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद सिद्धू ने कश्मीर एकजुटता दिवस पर कश्मीरियों के प्रति समर्थन जताया। तीनों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बयान में भारत पर भी आरोप लगाए गए और कहा गया कि कश्मीर के मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

राजनीतिक नेताओं के बयान

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के लोग कश्मीरियों के संघर्ष में हमेशा उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीर एकजुटता दिवस की शुरुआत 1989 में बेनज़ीर भुट्टो ने की थी और इसे अब भी लगातार मनाया जाता है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत की कश्मीर नीति पर आरोप लगाए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत पर दबाव बनाया जाए। शरीफ ने कहा कि बिना इस विवाद का समाधान किए दक्षिण एशिया में स्थायी शांति नहीं आ सकती।

पाकिस्तान की लगातार बयानबाजी

यह कोई नया कदम नहीं है। पाकिस्तान की ओर से पिछले समय भी कश्मीर को लेकर भारत विरोधी बयान आते रहे हैं। जनवरी में ही पाकिस्तान ने कथित ‘कश्मीर आत्मनिर्णय अधिकार दिवस’ मनाया था। इस दौरान भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारत पर कई आरोप लगाए। शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान तनाव की प्रमुख वजह कश्मीर ही है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार हल किया जाना चाहिए।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story