Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मी शहीद

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला होने की सूचना सामने आई है। जिसमे 12 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है।

Newstrack/IANS
Published on: 10 May 2026 1:44 PM IST
Khyber Pakhtunkhwa
X

Khyber Pakhtunkhwa

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले की जानकारी सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी पुलिस स्टेशन से टकरा दी। इस हमले में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले की जानकारी सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को पुलिस स्टेशन से टकरा दिया। इस घटना में कम से कम 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हमला शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 8:55 बजे बन्नू जिले में स्थित एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया। इस धमाके में उस जगह पर भारी नुकसान हुआ। सूत्रों ने आगे कहा, "हमले में गाड़ी में लगे उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद क्वाडकॉप्टर ड्रोन से हमला किया गया और फिर उग्रवादियों ने जमीनी हमला बोला।"

अधिकारियों ने बताया कि भारी मशीनरी की मदद से बचाव दल घटनास्थल पर मलबा हटाने और राहत कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी और शव दबे हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते का अनुमान है कि हमले में 1,200 से 1,500 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (आईएमपी) नामक एक उग्रवादी संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। अफगानिस्तान सीमा और दूसरी ओर बलूचिस्तान क्षेत्र में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में हाल के महीनों में इस तरह के हमलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी इलाकों में उग्रवादी हमलों में तेजी आई है। इन हमलों में खास तौर पर सुरक्षाकर्मियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग इंटेलिजेंस-आधारित अभियानों में पांच आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि टैंक जिले में एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के चार आतंकवादी मारे गए।

बयान में कहा गया कि डेरा इस्माइल खान जिले में चलाए गए एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। आईएसपीआर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। ये आतंकवादी कथित तौर पर इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

Vineeta Pandey

Vineeta Pandey

Next Story