पाकिस्तानी सेना पर मौत बनकर बरसी बलूच आर्मी! 18 जवानों की दर्दनाक मौत, आत्मघाती हमले में उड़े चिथड़े

पाकिस्तानी सेना पर मौत बनकर बरसी बलूच आर्मी! आत्मघाती हमले में उड़े चिथड़े

Sachin Singh
Published on: 13 Nov 2026 4:29 PM IST
पाकिस्तानी सेना पर मौत बनकर बरसी बलूच आर्मी! 18 जवानों की दर्दनाक मौत, आत्मघाती हमले में उड़े चिथड़े
X

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। मस्तुंग जिले में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना के एक कैंप को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इसमें पाकिस्तान के कम से कम 18 सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। संगठन के मुताबिक, हमले में सैन्य कैंप के साथ आसपास की सुरक्षा चौकियों को भी निशाना बनाया गया। हालांकि, BLA के इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान सरकार ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विस्फोटकों से भरे वाहन से सैन्य कैंप को बनाया निशाना

BLA ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उसकी मजीद ब्रिगेड ने मस्तुंग जिले के कंदावा इलाके में इस हमले को अंजाम दिया। संगठन के मुताबिक, हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे वाहन (VBIED) को सैन्य कैंप से टकराकर धमाका किया। इस विस्फोट में कैंप और आसपास की सुरक्षा चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा।

धमाके के बाद कैंप में घुसे लड़ाके, सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

BLA का दावा है कि धमाके के बाद उसके फतेह स्क्वॉड के लड़ाके सैन्य कैंप के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने विस्फोट में बच गए सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। संगठन ने यह भी कहा कि इसी ऑपरेशन के तहत पास में मौजूद एक दूसरी सुरक्षा चौकी पर भी हमला किया गया। इस तरह पूरी कार्रवाई को एक साथ कई ठिकानों पर अंजाम दिया गया।

कौन था आत्मघाती हमलावर?

संगठन ने आत्मघाती हमलावर की पहचान उसामा शाहवानी उर्फ वदूद के रूप में की है। वह मस्तुंग जिले के खादकोचा इलाके का रहने वाला था। BLA के मुताबिक, उसामा साल 2022 में संगठन में शामिल हुआ था और 2024 में उसे मजीद ब्रिगेड का सदस्य बनाया गया।

BLA ने दावा किया कि उसामा कलात, नागाहो और शूर परोद में कई सैन्य अभियानों में हिस्सा ले चुका था। इसके अलावा, वह नुश्की में संगठन के कथित ऑपरेशन 'हेरोफ-2' के दौरान भी तीन दिनों तक लड़ाई में शामिल रहा था।

खनिज परियोजनाओं को लेकर विदेशी कंपनियों को धमकी

हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ ही BLA ने बलूचिस्तान में चल रही खनिज खोज और निवेश परियोजनाओं का भी विरोध किया है। संगठन ने खास तौर पर पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 को निशाना बनाया। उसका आरोप है कि बलूचिस्तान में खनिज परियोजनाओं के नाम पर वहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है।

BLA ने इन परियोजनाओं में शामिल विदेशी कंपनियों और निवेशकों को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। संगठन ने साफ कहा कि बलूचिस्तान में खनिज परियोजनाओं में निवेश करने वाली कंपनियां उसके हमलों का सामना कर सकती हैं।

बलूचिस्तान की आजादी तक जारी रहेगी लड़ाई: BLA

BLA ने अपने बयान में कहा कि उसका सशस्त्र अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान से वापस नहीं चले जाते और इस क्षेत्र को आजादी नहीं मिल जाती। फिलहाल, मस्तुंग में हुए हमले में 18 सैनिकों की मौत, घायलों की संख्या और सैन्य कैंप को हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान की सरकार और सेना की ओर से भी इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story