पाकिस्तान के 'मुसलमानों' पर टूटा कहर! जुमे के दिन मस्जिद के पास महा-धमाका,इस्लामाबाद में इमरजेंसी...

Pakistan Islamabad blast: इस्लामाबाद के शहजाद टाउन में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। कई लोग घायल, अस्पताल अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियों ने राहत और जांच शुरू कर दी।

Gausiya Bano
Published on: 6 Feb 2026 3:36 PM IST
पाकिस्तान के मुसलमानों पर टूटा कहर! जुमे के दिन मस्जिद के पास महा-धमाका,इस्लामाबाद में इमरजेंसी...
X

Pakistan Islamabad blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक जोरदार धमाके ने सन्नाटा फैला दिया। शहर के शहजाद टाउन इलाके में तरलाई इमामबाड़े में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ के हताहत होने की भी आशंका जताई जा रही है।

राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू

धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग प्रभावित इलाके में जाने से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

अस्पतालों में अलर्ट

घटना की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। PIMS के प्रवक्ता के अनुसार, अस्पताल का मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक विभाग, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। घायलों को लगातार PIMS और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में लाया जा रहा है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

धमाके का कारण और जांच

अभी तक धमाके के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर जांच कर रही हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। यह धमाका इस्लामाबाद में सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है, खासकर उस समय जब इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं।

माहौल तनावपूर्ण

धमाके के बाद शहजाद टाउन में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अब तक घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और राहत कार्य जारी है।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story