लो शुरू हो गया युद्ध! एक तरफ तालिबान दूसरी तरफ बलूचिस्तान, चौतरफा घिरा PAK, आसिम मुनीर ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

Pakistan Tensions: पाकिस्तान की सेना चारों तरफ से घिर चुकी है। एक तरफ भारत और अफगानिस्तान से दोहरी चुनौती, दूसरी तरफ बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में बगावत की आग।

Gausiya Bano
Published on: 10 Oct 2025 4:54 PM IST (Updated on: 10 Oct 2025 4:54 PM IST)
लो शुरू हो गया युद्ध! एक तरफ तालिबान दूसरी तरफ बलूचिस्तान, चौतरफा घिरा PAK, आसिम मुनीर ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
X

Pakistan Tensions: पाकिस्तान की सेना, जो दशकों से रणनीति के उस्ताद कहलाने की कोशिश करती रही है, अब खुद अपने ही जाल में फंसती दिखाई दे रही है। फील्ड मार्शल आसिम मुनिर के सामने आज वह संकट खड़ा है, जिसकी कल्पना शायद पाकिस्तान के किसी जनरल ने भी नहीं की थी। एक तरफ भारत और अफगानिस्तान से दोहरी चुनौती, दूसरी तरफ बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में बगावत की आग... ये ‘चारों तरफ से घेराबंदी’ पाकिस्तान की सेना की पुरानी चालाकियों का नतीजा बन गई है।

आसमान से हमला, जमीन पर संकट

9 अक्टूबर की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई शहरों पर हवाई हमले किए। दावा किया गया कि ये हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान के मुताबिक, मुफ्ती नूर वली मेहसूद, जो TTP का सरगना है, मुख्य निशाना था। यह वही संगठन है जिसने पिछले एक साल में 900 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। लेकिन अफगानिस्तान ने इस हमले को अपनी संप्रभुता पर हमला बताया और अब तालिबान सरकार जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है। यह विडंबना ही है कि कभी पाकिस्तान तालिबान को “रणनीतिक संपत्ति” मानता था, और आज वही तालिबान उसके सबसे बड़े सिरदर्द के रूप में उभर रहा है।

तालिबान को उकसाने का भारी नुकसान

पाकिस्तान ने ये हमले ऐसे वक्त किए जब तालिबान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे। तालिबान और भारत के बीच ये अब तक की सबसे ऊंची स्तरीय वार्ता थी। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान ने इन हमलों के जरिए तालिबान को डराने की कोशिश की, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ सकता है। तालिबान अब TTP के और करीब जा सकता है, जिससे पाकिस्तान के लिए पश्चिमी बॉर्डर पर खतरा और बढ़ जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान से टकराव

एक तरफ भारत के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तनाव बढ़ा हुआ है, वहीं अफगानिस्तान के साथ भी रिश्ते टूटने की कगार पर हैं। भारत ने मई 2025 में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने नष्ट कर दिए थे, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया। उसने अमेरिका से AIM-120C5 AMRAAM मिसाइलें मांगीं, लेकिन यह सिर्फ पुरानी ताकत को बनाए रखने की कोशिश थी, नई शक्ति का संकेत नहीं।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान से TTP के हमलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। तालिबान अब वही कर रहा है जो पाकिस्तान ने सालों तक दूसरों के साथ किया... “आतंक को शरण देना”।

अंदर से जल रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की सेना को सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से भी जंग लड़नी पड़ रही है। बलूचिस्तान में विद्रोही गुट लगातार चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर हमले कर रहे हैं। यह वो प्रोजेक्ट है जिसे पाकिस्तान की आर्थिक रीढ़ कहा जाता है। वहीं खैबर पख्तूनख्वा में TTP और अन्य कट्टरपंथी संगठन सक्रिय हैं। 2025 पाकिस्तान के लिए खून से सनी साल साबित हो रहा है। सिर्फ इस साल में 1000 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।

रावलपिंडी के GHQ में बैठे जनरलों के लिए यह किसी ‘टू-फ्रंट नाइटमेयर’ से कम नहीं। उन्हें न सिर्फ सीमाओं की रक्षा करनी है, बल्कि देश के भीतर भी बगावत को दबाना है।

अमेरिका का नया खेल और पाकिस्तान की पुरानी आदत

ऐसे में अमेरिका फिर से पाकिस्तान को अपने “मोहरे” के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान में वापसी चाहते हैं। उन्होंने पाकिस्तान को बगराम एयरबेस और पासनी पोर्ट जैसे लोकेशन ऑफर करने के संकेत दिए हैं। पाकिस्तान को फिर से अमेरिकी फंड और हथियार मिलने की उम्मीद है, ठीक वैसे ही जैसे जिया-उल-हक और मुशर्रफ के दौर में हुआ था। लेकिन इतिहास गवाह है जब भी पाकिस्तान ने किसी बड़ी ताकत पर भरोसा किया, उसे नुकसान ही हुआ।

भारत के लिए सबक

भारत के लिए ये घटनाक्रम एक चेतावनी है और एक अवसर भी। भारत ने हाल ही में तालिबान के साथ संवाद की नई शुरुआत की है, लेकिन पाकिस्तान की बेचैनी सीमा पर तनाव बढ़ा सकती है। इसलिए भारत को S-400, राफेल और क्वाड गठबंधन जैसी तैयारियों को और मजबूत करना होगा।

पाकिस्तान की चालाकी अब खुद के खिलाफ

आसिम मुनिर के सामने अब न सिर्फ राजनीतिक संकट है, बल्कि अस्तित्व का सवाल भी है। वो सेना जो दशकों से दूसरों की सरकारें गिराती रही, अब खुद अपने ही देश के अंदर फंस गई है। पाकिस्तान की “रणनीतिक गहराई” अब रणनीतिक खाई बन चुकी है। भारत, अफगानिस्तान, बलूच और पख्तून सब ओर से उठता धुआं अब सीधे रावलपिंडी की ओर बढ़ रहा है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.comgausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story