Ivanka Trump Assassination Plot: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, ईरान कनेक्शन ने मचाया हड़कंप

Ivanka Trump Assassination Plot: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कथित साजिश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 23 May 2026 8:52 AM IST (Updated on: 23 May 2026 8:54 AM IST)
Ivanka Trump Assassination Plot
X

Ivanka Trump Assassination Plot

Ivanka Trump Assassination Plot: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कथित साजिश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने यह दावा किया है कि ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की प्लानिंग तैयार की थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलामी की मौत का बदला लेने के लिए यह योजना बना रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 वर्षीय मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल सादी को तुर्की में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। जांच एजेंसियों का यह दावा है कि आरोपी के पास से फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप और उनके पति जैरेड कुषनर के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी काफी लंबे समय से ट्रंप परिवार की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहा था।

आरोपी के निशाने पर ट्रंप परिवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 में बगदाद में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद आरोपी ने ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की ठानी थी। उसी हमले में कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी। पूर्व इराकी सैन्य अधिकारी एंतिफाध कंबर ने दावा किया कि आरोपी खुले तौर पर बदले की बातें करता था। उसने कथित तौर पर कहा था कि इवांका को मारना होगा, ताकि ट्रंप परिवार को उसी दर्द का एहसास हो सके। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। उसने सोषल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इवांका ट्रंप का आलीशान घर की तस्वीर भी शेयर की थी। पोस्ट में आरोपी ने अरबी भाषा में अल्टीमेटम देते हुए लिखा गया था कि न तो महल और न ही सीक्रेट सर्विस आपको बचा पाएगी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इलाके की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का विश्लेषण कर रहा था।

अमेरिकी न्याय विभाग का दावा है कि अल-सादी के संबंध ईरान समर्थित संगठन कताइब हिज्बुल्लाह और कताइब हिज्बुल्लाह और इस्लामिक रेव्यूलूशनरी गार्ड कॉर्प्स से रहे हैं। उस पर यूरोप और अमेरिका में कई आतंकी हमलों और साजिशों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी का नाम एम्स्टर्डम, लंदन, टोरंटो और बेल्जियम में हुई कई हिंसक घटनाओं से भी जुड़ा है। कोर्ट दस्तावेजों में भी आरोपी के खिलाफ हैरान करने वाला दावा किया गया है। दस्तावेजों के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया और स्नैपचैट के जरिए धमकियां देता था। कई बार वह साइलेंसर लगी पिस्तौल की तस्वीरें भी भेजता था। फिलहाल इवांका ट्रंप की हत्या की साजिष रचने का आरोपी न्यूयॉर्क की एक उच्च सुरक्षा जेल में है। अमेरिकी एजेंसियां अब उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story