PM Modi Norway Visit: 43 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे दौरा, राजदूत बोलीं- हम बेसब्री से कर रहे थे इंतजार

PM Modi Norway Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे को भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने बेहद महत्वपूर्ण बताया। 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के नॉर्वे दौरे पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे ऐतिहासिक पल बताया।

Newstrack/IANS
Published on: 18 May 2026 8:59 PM IST (Updated on: 18 May 2026 8:59 PM IST)
PM Modi Norway Visit
X

PM Modi Norway Visit (Image Credit-Social Media)

ओस्लो, 18 मई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया। इस बीच भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने कहा कि पीएम मोदी का ये दौरा बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे पर मे-एलिन स्टेनर ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्वे में स्वागत है। हम इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने 43 साल पहले नॉर्वे का दौरा किया था। जाहिर है कि यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा है। इसलिए यह हमारे लिए बहुत जरूरी है।"

पीएम मोदी के स्वागत के लिए आए हुए भारतीय समुदाय के बच्चों ने अपना उत्साह जाहिर किया। एक बच्चे ने कहा, ये मेरे लिए 'जीवन में केवल एक बार' वाला क्षण था। पीएम मोदी से मिलने का ये मौका मिलना बहुत खुशी की बात है। एक अन्य बच्चे ने कहा कि पीएम मोदी से ऐसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।

सभी बच्चों ने पीएम मोदी से मुलाकात करने और उन्हें करीब से देखने के लिए आभार जताया। बच्चों ने कहा कि यह जीवन का अनोखा अनुभव था। वहीं महिलाओं ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा अनुभव था। पीएम मोदी को सामने से देखना सपने साकार होने जैसा है। वह बहुत सकारात्मक हैं। मैं बीते 48 साल से इस देश में रह रही हूं और इस पल के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी। यह दूसरे पीएम हैं, जिन्होंने इस देश का दौरा किया।

एक व्यक्ति ने कहा, "पीएम मोदी आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, जहां न उनकी आलोचना हो सकती है, न उनको कोई सलाह दे सकता है। उनसे बस प्रेरणा ली जा सकती है। अनुभव बहुत अच्छा था। उनका 18 घंटे काम करने का जो अविरत व्रत है, उसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वो ऐसे ही देश और दुनिया को आगे बढ़ाते रहें।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद प्रवासी भारतीयों के एक सदस्य ने कहा, "मुझे लगता है कि इतने सारे महान कलाकारों के साथ रिहर्सल करना बहुत अच्छा अनुभव था। मैं सच में अपने परिवार, मेरे पिता, मेरे दादा और मेरी चाची, को मुझ पर भरोसा करने और मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने परफॉर्म करने का यह मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"

भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, "यह बहुत बढ़िया था। हम पिछले दो साल से इसका इंतजार कर रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां आने से घर जैसा महसूस हुआ।"


Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story