TRENDING TAGS :
बीच बाजार में सरेआम खूनी खेल! इस देश की राजधानी में मासूमों पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत से मची चीख-पुकार, कई घायल
बीच बाजार में सरेआम खूनी खेल! इस देश की राजधानी में मासूमों पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत...
Poland Shooting: यूरोप के पोलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित क्राको शहर में शनिवार को सरेआम गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शहर के मुख्य मार्केट स्क्वायर के पास एक शख्स ने कथित तौर पर कार से पहुंचकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कार से आया हमलावर, लोगों पर बरसाईं गोलियां
पोलैंड की पुलिस के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति कार से मार्केट स्क्वायर पहुंचा। इसके बाद उसने अपनी कार से ही वहां मौजूद लोगों पर बेतरतीब तरीके से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लोगों को संभलने और सुरक्षित जगह तलाशने तक का मौका नहीं मिला। घटना में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई, हमलावर को लगी गोली
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावर पर भी गोली चलाई, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस हमले की पूरी परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि हमलावर ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया और क्या उसके निशाने पर कोई खास व्यक्ति या समूह था।
प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने दी घटना की जानकारी
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि क्राको में हुई गोलीबारी के बाद उन्हें लगातार गृह मंत्रालय से जानकारी दी जा रही है। टस्क ने कहा कि पुलिस हमले की पृष्ठभूमि और इससे जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
फिलहाल इस घटना ने क्राको में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमलावर की पहचान, गोलीबारी की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।


