TRENDING TAGS :
Quetta blast: क्वेटा ब्लास्ट से दहल उठा Pak, जोरदार सुसाइड धमाके में 23 लोगों की मौत, 53 घायल
Quetta blast: इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
Quetta blast
Quetta blast: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने आज 24 मई यानी रविवार की सुबह पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर बड़ा निशाना साधकर एक भयंकर फिदायीन हमला कर दिया। रेलवे ट्रैक के पास हुए इस भीषण विस्फोट में अब तक 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 53 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विस्फोट के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि ट्रैक के पास स्थित कई घरों और गाड़ियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात
बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस जांच में जुट गई है कि धमाका कैसे हुआ और क्यों हुआ। फिलहाल, किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बता दे, बलूचिस्तान पाकिस्तान का महत्वपूर्ण इलाके में से एक है, जहां लंबे वक़्त से हिंसा और अलगाववादी की कई गतिविधियां होती आ रही हैं। यहां कई संगठन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पहले से लड़ाई लड़ रहे हैं। ये बलूचिस्तान की आजादी की मांग करते हैं।
ट्रेन के दो डिब्बे पूरी तरह से पलटे
रेल अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्वेटा कैंट से आने वाली शटल ट्रेन को चमन फाटक के पास से निशाना साधा गया। धमाके में इंजन सहित ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि दो डिब्बे पूरी तरह से पलट गए। पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियों को भी गंभीर रूप से नुकसान हुआ है। धमाके का प्रभाव इतना खरतनाक था कि आसपास की इमारतों के शीशे और खिड़कियां चकनाचूर हो गईं।
घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
रेल मंत्री ने घटना की निंदा की
पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे आतंकों का हमला बताया और कहा कि ऐसे हमले आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के हौसले को कमजोर नहीं कर सकते। अब्बासी ने कहा कि फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ट्रक और राहत ट्रेन भी घटनास्थल पर भेजी गई।
रेल मंत्री ने अधिकारियों से आज हुई घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बावजूद पाकिस्तान रेलवे का कामकाज चलता रहेगा और ट्रेन सेवाएं किसी भी हाल में बंद नहीं की जाएंगी।


