दुबई के शासक के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, बेसुमार दौलत के थे मालिक

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का 76 साल की उम्र में निधन हो गया।

Sachin Singh
Published on: 21 Sept 2026 3:34 PM IST (Updated on: 21 Sept 2026 3:38 PM IST)
दुबई के शासक के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, बेसुमार दौलत के थे मालिक
X

Sheikh Ahmed bin Rashid Al Maktoum Death: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और दुबई के शाही परिवार से दुखद खबर सामने आई है। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी नेट वर्थ करीब 144 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन की पुष्टि खुद दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने की है। दुबई सरकार की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है। सरकार ने उनके निधन पर 10 दिन के शोक की घोषणा की है। शेख अहमद दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन के पद पर थे। उनके निधन की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

दुबई के शासक ने दी श्रद्धांजलि

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने छोटे भाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज UAE और दुबई ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम को खो दिया है। उन्होंने बताया कि शेख अहमद दुबई के शासकों के समर्थक रहे और UAE की सशस्त्र सेनाओं को स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

शेख मोहम्मद ने कहा कि दुबई के लोग शेख अहमद को बहुत पसंद करते थे और शेख अहमद भी लोगों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जानते थे, उनके दिलों में शेख अहमद की सुखद यादें हमेशा बनी रहेंगी।

'वे हमारे दिलों और दुआओं में हमेशा रहेंगे'

दुबई के शासक ने अपने संदेश में कहा कि शेख अहमद अब भले ही लोगों की नजरों से दूर हो गए हैं, लेकिन वे हमेशा उनके दिलों और दुआओं में रहेंगे। उन्होंने अल्लाह से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह शेख अहमद पर अपनी कृपा बनाए रखें और उन्हें जन्नत में जगह दें। साथ ही उन्होंने परिवार और करीबियों को इस दुख को सहने की ताकत और सब्र देने की भी दुआ की। उन्होंने अपने संदेश का अंत इस भाव के साथ किया कि सभी लोग अल्लाह के हैं और आखिरकार उसी के पास लौटकर जाना है।

UAE और दुबई में शोक का माहौल

शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन के बाद UAE और दुबई के शाही परिवार में शोक का माहौल है। उनके सार्वजनिक जीवन और UAE की सशस्त्र सेनाओं की स्थापना में योगदान को याद किया जा रहा है।

दुबई सरकार की ओर से 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा के बाद इस दौरान शोक और सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

शेख अहमद दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके निधन को दुबई के शाही परिवार और प्रशासन के लिए एक बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story