TRENDING TAGS :
Sheikh Hasina Statement: शेख हसीना ने BJP समेत सभी विजयी विधायकों को दी बधाई
Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी विधायकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बंगाल की जनता के विकास और समृध्दि की कामना की।
Sheikh Hasina
Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश अवामी लीग की प्रमुख और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अवामी लीग द्वारा जारी औपचारिक संदेश में शेख हसीना ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में विजयी हुए सभी जनप्रतिनिधियों, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भी शामिल हैं, उन्हें हार्दिक बधाई देती हैं।
उन्होंने विशेष रूप से भाजपा के पश्चिम बंगाल नेता सुवेंदु अधिकारी को भी जीत की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में शेख हसीना ने उम्मीद जताई कि सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सफलतापूर्वक जनता की सेवा करेंगे और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूरे भारत की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता के निरंतर विकास और कल्याण की भी कामना की।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा को 207 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है, जिसके बाद अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इधर, शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को बंगाल के अगले सीएम के तौर पर चुन लिए गए हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।


