TRENDING TAGS :
अब मात्र 20 दिन उग आएंगे बाल... ताइवान के साइंटिस्ट ने बनाया ‘मैजिक सीरम’! जानें ये खोज कितनी फायदेमंद?
नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सीरम बनाकर तैयार किया है जो कि मात्र 20 दिनों में बालों को उगा सकता है। फ़िलहाल ये रिसर्च चूहों पर हुई है लेकिन जल्द ही इसका ट्रायल इंसानों पर भी किया जाएगा।
Hair Serum Regrow (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
Hair Serum Regrow: बाल झड़ना, गंजापन, सिर पर बालों की ग्रोथ का कम होना ये समस्या आम सी हो गयी हैं। मेडिकल टर्म में इसे 'एलोपेसिया' कहा जाता है। अक्सर आपने इंटरनेट पर कई विज्ञापन देखा होगा जो कुछ ही दिन में सिर पर बाल उगाने का दावा तो करते हैं, लेकिन उसमें 1 प्रतिशत भी सच्चाई नहीं होती। लेकिन हाल ही में ताइवान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सीरम बनाकर तैयार किया है जो मात्र 20 दिनों में बाल की ग्रोथ कर सकता है।
रिसर्च में साबित हुई बात
सेल मेटाबॉलिज्म में छपी एक स्टडी यह पता लगाने के लिए थी कि कैसे त्वचा के नीचे फैट सेल्स द्वारा रिलीज हुए फैटी एसिड बालों के रोम स्टेम सेल्स यानी बालों को दोबारा बालों के उगने के लिए उत्तेजित कर सकते हैं। दावा करने वाली नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में इस बात को सच साबित किया कि, हमारी त्वचा के नीचे मौजूद फैट सेल्स यानी एडिपोसाइट्स चोट लगने पर टूटने लगते हैं और ओलिक एसिड व पैल्मिटोलेइक एसिड नाम के फैटी एसिड छोड़ते हैं। यही एसिड बालों की जड़ों में मौजूद स्टेम सेल्स को फिर से एक्टिवेट कर देते हैं जिससे बालों की ग्रोथ फिर से होना शुरू हो जाती है।
चूहों पर किया गया पहला रिसर्च
वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दौरान जब 'फैटी एसिड' को चूहों की त्वचा पर लगाया तो, लगभग 20 दिनों में ही उनके नए बाल निकल आए। इस नतीजे ने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। रिसर्च का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर सुंग-जान लिन का कहना है, 'यह प्रोसेस PGC1-a नाम के जीन को एक्टिव करने का काम करती है जो सेल की एनर्जी और रिक्रिएशन के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार माने जाते हैं। टीम ने इस सीरम को के लिए पेटेंट फाइल कर दिया है और भविष्य में इसे इंसानों के लिए लिए भी विकसित करने की योजना बना रही है।
इंसानों पर और रिसर्च की आवश्यकता
फिलहाल यह रिसर्च चूहों पर ही की गयी थी। अब ऐसे में इंसानों की त्वचा, बालों की जड़ें और उनका ग्रोथ साइकिल बहुत अलग होती है इसलिए यह कहना कि 20 दिन में इंसानों के बाल भी फिर से ग्रोथ होना शुरू हो जायेंगे, शायद... जल्दबाजी होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन फैटी एसिड्स की ज़्यादा मात्रा से स्कैल्प में जलन या इन्फेक्शन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
यह रिसर्च से पता चलता है कि फैट मेटाबॉलिज्म भी बालों की ग्रोथ से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इसका ट्रायल तो इंसानों पर नहीं किया गया है इसीलिए... इस दावे पर आंख बंद करके विश्वास कर लेना मुश्किल है।
यह सीरम बाकी के हेयर सीरम से किस प्रकार अलग है?
हेयर सीरम सामान्यतः सिलिकॉन के मिश्रण से बनाकर तैयार किये जाते हैं जो बालों पर ऊपरी लेयर्स से बालों का रूखापन कम करने में मददगार होते हैं और चमक प्रदान करते हैं। ये केमिकल-बेस्ड सीरम और हेयर प्रोडक्ट कभी-कभी रैशेज और जलन पैदा करते हैं लेकिन इनके फॉर्मूले में नेचुरल फैटी एसिड मिले होते हैं जो स्किन पर हल्के होते हैं और अंततः बिना डॉक्टर के पर्चे के भी मिल सकते हैं। इस सीरम में प्रयोग होने वाले फैटी एसिड नेचुरल रूप से मानव शरीर और ऑलिव जैसे कुछ पौधों में पाए जाते हैं।


