×

Top Tiktok Star In The World 2021: टॉप टिकटॉकर्स ने कमाए 5 करोड़ 55 लाख डॉलर

Top Tiktok Star In The World 2021: टिकटॉक के स्टार्स मात्र एक पोस्ट के लिए आधे मिलियन डॉलर यानी साढ़े सात करोड़ रुपये तक चार्ज कर लेते हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2022 3:23 AM GMT
top tiktok star in the world 2021
X

टॉप टिकटॉकर्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Top Tiktok Star In The World 2021: टिकटॉक ढेरों लोगों के लिए कमाई का जबर्दस्त जरिया बन गया है। 2021 में दुनिया के टॉप टिकटॉक स्टार्स (top tiktok star in the world 2021) ने टिकटॉक (Tiktok) से कुल मिला कर 55.55 मिलियन डॉलर कमा लिए। ये कमाई 2020 की तुलना में 200 फीसदी ज्यादा है।

टिक्कॉक के स्टार्स(Tiktok Stars) इस ऐप से जुड़ी अन्य कमाई भी करते हैं। आमतौर पर 30 से 50 फीसदी कमाई प्रायोजित सामग्री से होती है। ये कमाई किसी स्टार द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोडक्ट्स के विज्ञापन से होती है।

कॉरपोरेट्स अपने प्रोडक्ट्स के बारे में विज्ञापन करवाने के लिए टिकटॉक स्टार्स(Tiktok Stars) को बढ़िया रकम देते हैं। चूंकि दुनिया भर में टिकटॉक के एक अरब से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं सो अमेज़ॅन (Amazon), लुई वीटन (louis vuitton) और मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) जैसे कॉपोर्टेस अपना प्रचार टिकटॉक स्टार्स(Tiktok Stars) के जरिये कराते हैं।

टिकटॉक के स्टार्स(Tiktok Stars) मात्र एक पोस्ट के लिए आधे मिलियन डॉलर यानी साढ़े सात करोड़ रुपये तक चार्ज कर लेते हैं। हालांकि आम तौर पर औसतन प्रति पोस्ट 100,000 से 250,00 डॉलर के बीच कमाई होती है। 2020 की तुलना में 2021 में ये फीस दोगुनी से अधिक रही है।

ये हैं टॉप स्टार्स

Top Tiktok Stars

1. चार्ली अमेलिओ : टिकटॉक पर चार्ली के 13 कतोड़ 30 लाख फॉलोवर हैं। चार्ली ने 2021 में 1 करोड़ 75 लाख डॉलर कमाए हैं।

2. डिक्सी अमेलिओ : चार्ली अमेलिओ की बड़ी बहन डिक्सी भी टॉप टिकटॉक स्टार है जिसने पिछले साल 1 करोड़ डॉलर कमाए। डिक्सी के 5 करोड़ 70 लाख फॉलोवर हैं।

3. एडिसन रे : एडिसन के 8 करोड़ 60 लाख फॉलोवर हैं। उसने पिछले साल 85 लाख डॉलर कमाए।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story