Spain Floods: स्पेन में बाढ़ से जबर्दस्त तबाही, लाशों के ढेर में ढूंढा जा रहा जीवन, सेना जुटी राहत में

Spain Floods: पुर्तगाल के साथ सीमा के पास, बंदरगाह शहर ह्यूएलवा सहित, दक्षिण-पश्चिम स्पेन के कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किय गया है। शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश से शहर के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में पानी भर गया।

Newstrack/IANS
Newstrack Newstrack/IANS
Published on: 1 Nov 2024 7:42 PM IST
Spain Flood
X

Spain Flood

Spain Floods: स्पेन भयानक बाढ़ की चपेट में है। अब तक सैकड़ों लोग हताहत हो चुके हैं। शवों और जीवित बचे लोगों की तलाश में 1,700 से अधिक सैनिकों को आपातकालीन कार्यकर्ताओं में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। अब तक दो सौ से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि की जा चुकी है जबकि सैकड़ों अभी लापता हैं। इस बीच राष्ट्रीय मौसम सेवा एईएमईटी ने वालेंसिया और कैस्टेलॉन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जहां कई एरिये अभी भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। हालांकि ताजा बारिश मंगलवार की बारिश जितनी भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है, लेकिन इससे ताजा बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है क्योंकि जमीन पहले से ही पानी में डूबी हुई है, भरा हुआ पानी अभी तक निकला नहीं है।

पुर्तगाल के साथ सीमा के पास, बंदरगाह शहर ह्यूएलवा सहित, दक्षिण-पश्चिम स्पेन के कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किय गया है। शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश से शहर के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। अंडालूसिया के क्षेत्रीय नेता जुआनमा मोरेनो ने लोगों से "अत्यधिक सावधानी" बरतने और यदि संभव हो तो अपने घरों में रहने का आग्रह किया है। दशकों में देश की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा में विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 205 लोगों की मौत के बाद बचाव प्रयासों में सहायता के लिए सैकड़ों सैनिकों को तैनात किया गया है। बाढ़ में सड़कें नदियों में बदल गईं, पानी घरों के भूतल में घुस गया और कारें और लोग बह गए। ये तबाही किसी बड़े तूफान या सुनामी के परिणामा के समान थी।

अधिकारियों ने कहा है कि अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ बाढ़ प्रभावित इलाके अभी भी पहुंच से बाहर हैं। स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने शुक्रवार को राज्य प्रसारक टीवीई को बताया कि शवों और जीवित बचे लोगों की तलाश में क्षेत्रीय और स्थानीय आपातकालीन कार्यकर्ताओं की मदद करने और सहायता प्रदान करने के लिए कम से कम 1,700 सैनिकों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कल और अधिक सैनिक बचाव और सहायता कार्य में शामिल होने के लिए तैयार हैं क्योंकि "अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है"।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story