19 भारतीय नाविक थे सवार, तभी क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से जोरदार हमला, UAE तट पर मची तबाही

UAE के मीना साकर के पास प्रोजेक्टाइल हमले का शिकार हुए तेल टैंकर से 19 भारतीय नाविकों समेत सभी 22 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Sachin Singh
Published on: 12 Nov 2026 9:42 PM IST
19 भारतीय नाविक थे सवार, तभी क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से जोरदार हमला, UAE तट पर मची तबाही
X

UAE Oil Tanker Attack: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास बुधवार को एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इस जहाज पर सवार सभी 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात यह है कि हमले में किसी भी भारतीय क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि UAE कोस्ट गार्ड ने जहाज पर मौजूद सभी 22 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया।

हमले का शिकार हुआ जहाज लाइबेरिया के झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर MT DOMINICA PROSPERITY था। 11 नवंबर को यह जहाज UAE के मीना साकर (Mina Saqr) के पास समुद्र में बह रहा था, तभी इसे निशाना बनाया गया। जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 19 भारतीय नाविक शामिल थे। हमले के बाद UAE कोस्ट गार्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सभी 22 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि जहाज के सभी 22 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 19 भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।

मंत्री के मुताबिक, भारत सरकार जहाज का प्रबंधन करने वाली कंपनी के लगातार संपर्क में है। सरकार की ओर से नाविकों की सुरक्षा, उनकी जरूरतों और जरूरी मदद का ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए कंपनी के साथ लगातार बातचीत की जा रही है।

होर्मुज स्ट्रेट में दूसरे तेल टैंकर पर भी हमले की आशंका

इसी दिन 11 नवंबर को एक और तेल टैंकर से जुड़ी घटना सामने आई। सऊदी अरब के झंडे वाला तेल टैंकर NCC FAJR होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, तभी उस पर संभावित हमले की खबर आई। इस जहाज पर तीन भारतीय नाविक सवार थे।

सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि इस घटना में भी तीनों भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। जहाज पर मौजूद बाकी क्रू मेंबर्स को भी कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर सरकार की नजर

मंत्री ने कहा कि सरकार दोनों घटनाओं को लेकर संबंधित जहाज प्रबंधन कंपनियों के संपर्क में है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

UAE के पास MT DOMINICA PROSPERITY पर हुए हमले और होर्मुज स्ट्रेट में NCC FAJR से जुड़ी घटना के बाद सरकार दोनों जहाजों के क्रू की स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी भी भारतीय नाविक के घायल होने की खबर नहीं है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story