TRENDING TAGS :
Shia Deported from UAE: दुबई से अचानक निकाले गए पाकिस्तानी शिया, परिवारों पर टूटा बड़ा संकट
Shia Deported from UAE: ईरान युद्ध के बीच UAE से हजारों पाकिस्तानी शियाओं को वापस भेजे जाने का दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों को बिना सामान और बचत लिए पाकिस्तान लौटना पड़ा। मानवाधिकार संगठनों ने भी चिंता जताई है।
UAE Pakistan Shia news: मध्यप्रदेश की चर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि एक युवा लड़की की मौत हुई है और इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा कि मामले में आपराधिक साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान मीडिया से अपील की कि मामले से जुड़े आरोपियों के इंटरव्यू प्रसारित न किए जाएं। कोर्ट ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में अटकलों और मीडिया ट्रायल से बचना चाहिए।
सीबीआई ने अपने हाथ में ली जांच
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को जानकारी दी कि इस मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंप दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को रिकॉर्ड पर लिया और उम्मीद जताई कि एजेंसी तुरंत निष्पक्ष जांच शुरू करेगी। कोर्ट ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके। अदालत ने यह भी माना कि शुरुआती जांच में कई प्रक्रियागत गड़बड़ियों की बातें सामने आई हैं।
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरिबाला सिंह पूर्व जिला न्यायाधीश रह चुकी हैं। मृतका के परिवार का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोगों की वजह से जांच सही तरीके से नहीं हो रही थी। परिवार ने दहेज प्रताड़ना, सबूतों से छेड़छाड़ और जांच में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा मानसिक तनाव और नशे की समस्या से जूझ रही थीं।
कोर्ट ने जताई परिवार के प्रति संवेदना
सुनवाई के दौरान अदालत ने पीड़ित परिवार के दुख पर भी संवेदना व्यक्त की। कोर्ट में यह बात भी सामने आई कि समाज में तलाकशुदा बेटी को स्वीकार कर लिया जाता है, लेकिन कई परिवार बेटियों की परेशानियों को समय रहते समझ नहीं पाते। इस पर अदालत ने दुख जताया और कहा कि एक बेटी को खोने का दर्द बेहद बड़ा होता है।
दूसरे पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
भोपाल में हुए पहले पोस्टमार्टम पर जब परिवार ने सवाल उठाए तो मामला हाईकोर्ट पहुंचा। इसके बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली स्थित AIIMS के डॉक्टरों की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। कानूनी प्रक्रिया और जांच के कारण ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार घटना के 12 दिन बाद किया जा सका।
12 मई को मिली थी लाश
33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। इसके बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। परिवार ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और सीबीआई जांच के बाद इस मामले में नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।


