TRENDING TAGS :
81 साल के बाद दुनिया फिर देखेगी तबाही का मंजर! क्या है अमेरिका को लेकर बड़े परमाणु दावे का सच?
US Nuclear Attack Claim: अमेरिकी वरिष्ठ पत्रकार टकर कार्लसन ने दावा किया है कि इजरायल के दबाव में अमेरिका ईरान के खिलाफ परमाणु हमला कर सकता है। जानिए उनके दावे में क्या कहा गया है और इसकी सच्चाई क्या है।
Image Source- Social Media
US Nuclear Attack Claim: दुनिया क्या अगले कुछ दिनों में एक बड़ी तबाही का मंजर देखने वाली है? क्या ऐसा कुछ होने जा रहा है जो पिछले 81 साल में नहीं हुआ? अमेरिका के मशहूर टीवी शो होस्ट और पत्रकार टकर कार्लसन ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनके मुताबिक कुछ ही दिनों में इजरायल के दबाव में आकर अमेरिका ईरान के खिलाफ परमाणु हमला कर सकता है। जिसके बाद उनके इस दावे से सनसनी मच गई है।
उन्होंने एक ट्वीट कर दावा किया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस वक्त डेली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इसको लेकर संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही ट्रंप प्रशासन इस बारे में बड़ा फैसला ले सकता है। हालांकि अमेरिकी सेना और इजरायल सरकार की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
“सत्ता बचाने के लिए परमाणु हमले का दबाव”
दरअसल इजरायल के चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया है। कार्लसन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “नेतन्याहू को यह लगने लगा है कि वह तभी सत्ता में रह सकते हैं, जब ईरान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई की जाए। वो तब तक सरकार नहीं बना सकते हैं, जब तक ट्रंप प्रशासन इजरायल की राजनीति में डायरेक्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करता है।
अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर नेतन्य़ाहू अपनी प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवा सकते हैं। नई सरकार आने पर उनके खिलाफ जांच बैठाई जा सकती है और उन्हें जेल भी हो सकती है। इसी वजह से नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ इस जंग की सख्त जरूरत है।“
अगले हफ्ते लिया जा सकता है फैसला
कार्लसन के मुताबिक, अमेरिका मध्य ईरान के पिकाक्स पर्वत पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है। ईजरायली खुफिया एजेंसियों के मुताबिक यहां पर ईरान सरकार ने न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू किया है। इस सुरंग को साधारण हथियारों के दम पर नष्ट करना संभव नहीं है। इसी वजह से परमाणु हमला किया जा सकता है।
कार्लसन ने आगे लिखा कि करीबी ऑब्जर्वर का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बारे में अगले हफ्ते फैसला ले सकते हैं कि ईरान के इस ठिकाने पर परमाणु हमला किया जाए या नहीं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ भी नेतन्याहू की बात मान रहे हैं।
आपको बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर फरवरी 2026 में ईरान पर अटैक किया था। दोनों देशों के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


