TRENDING TAGS :
Earthquake से दहल उठा Venezuela, मलबे में बदले शहर, तस्वीर और वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह
Venezuela Earthquake: प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मृतकों तथा घायलों की सही संख्या का पता लगाने का काम जारी है।
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भयंकर रूप से तबाही मचा दी है। कुछ ही सेकंड में कई शहरों की तस्वीर बदल गई और जहां कभी रौनक हुआ करती थी, वहां अब मलबे के ढेर और चीख-पुकार का माहौल नज़र आ रहा है। शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने हजारों लोगों की जिंदगी को बुर तरह से प्रभावित किया है, जबकि राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं।
🇻🇪Venezuela was struck by two massive, consecutive earthquakes, a rare seismic phenomenon known as an earthquake doublet.The country first experienced a powerful 7.1 magnitude foreshock, which was followed almost immediately by an even more devastating 7.5 magnitude mainshock. pic.twitter.com/c6DQOupkcn
— Terra Echoes (@terraechoes) June 25, 2026
राजधानी काराकस सहित कई प्रमुख शहरों में भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला। लॉस पालोस ग्रांडेस इलाके में कई बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ पूरी तरह ढह गईं। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मृतकों तथा घायलों की सही संख्या का पता लगाने का काम जारी है।
भूकंप के बाद शहर के कई हिस्से मलबे में तब्दील हो गए। सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले मैदानों तथा सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई परिवार अपने घरों से बेघर हो गए हैं और अस्थायी राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।
#Venezuela earthquake causes panic and devastation at airport pic.twitter.com/uYCRBGgybE
— Jitega India (@Jitega_India) June 25, 2026
काराकस के पार्के सेंट्रल अर्बन डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स में भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोग खुले मैदान में जमा हो गए। मोबाइल नेटवर्क प्रभावित होने के बावजूद लोग अपने परिजनों और दोस्तों से संपर्क करने का प्रयास करते दिखाई दिए। हर किसी के चेहरे पर डर और चिंता साफ झलक रही थी।
भूकंप का बड़ा प्रभाव काराकस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। झटकों के दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और टर्मिनल की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा कारणों से कुछ वक़्त के लिए हवाई सेवाओं को भी प्रभावित करना पड़ा।
HUGE NUMBER CASUALTIES IN VENEZUELA
— Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) June 25, 2026
Some reports state 10,000-100,000 pic.twitter.com/JkbV5TWjOk
रात होते ही राहत और बचाव अभियान और तेज कर दिया गया। बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद इमरजेंसी फ्लडलाइट्स की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। बचावकर्मी भारी मशीनों और क्रेनों की सहायता से मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे शक्तिशाली भूकंप के बाद सबसे बड़ा खतरा कमजोर हो चुकी इमारतों के गिरने, गैस पाइपलाइन फटने और आग लगने का होता है। इसके अलावा पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से राहत कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।
इस त्रासदी के बीच इंसानियत की कई भावुक तस्वीरें भी सामने आई हैं। बचावकर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों के साथ-साथ पालतू जानवरों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कई परिवार अपने टूटे हुए घरों के सामने खड़े होकर एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए।
वेनेजुएला में आए इस विनाशकारी भूकंप ने एक बार फिर प्रकृति की ताकत का एहसास करा दिया है। फिलहाल पूरा देश राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटा है, जबकि दुनिया भर की नजरें वहां के हालात पर बनी हुई हैं।


