TRENDING TAGS :
Putin Religion: व्लादिमीर पुतिन किस धर्म को मानते हैं? जानें रूसी राष्ट्रपति के 'मजहब का सच'
Putin Religion: व्लादिमीर पुतिन की धार्मिक मान्यताओं, रूसी ऑर्थोडॉक्स ईसाई धर्म से उनके जुड़ाव और चर्च से उनकी करीबियों को विस्तार से जानें।
Putin Religion: रूस की राजनीति, शक्ति और कूटनीति की दुनिया में व्लादिमीर पुतिन एक ऐसा नाम है, जिसे लेकर दुनिया भर में चर्चा होती रहती है। लेकिन राजनीति से इतर, पुतिन की निजी जिंदगी और उनकी धार्मिक मान्यताओं को लेकर भी लोगों में गहरी दिलचस्पी है। रूस भले ही एक आधिकारिक तौर पर धर्मनिरपेक्ष देश हो, लेकिन पुतिन को अक्सर धार्मिक आयोजनों में देखा गया है। कभी चर्च में मोमबत्ती जलाते हुए, तो कभी बड़े प्रार्थना समारोहों में शामिल होते हुए। यही वजह है कि दुनिया पूछती है कि पुतिन सच में किस धर्म को मानते हैं?
पुतिन और ईसाई परंपराओं का जुड़ाव
पुतिन का धर्म से रिश्ता नया नहीं है। कहा जाता है कि उनकी मां ईसाई थीं और बचपन से ही धार्मिक संस्कारों का प्रभाव उन पर रहा। यही कारण है कि वे अपने गले में हमेशा एक क्रॉस की माला पहनते हैं एक ऐसा प्रतीक जो रूसी रूढ़िवादी ईसाई धर्म (Russian Orthodox Christianity) में खास महत्व रखता है।
पुतिन को कई बार रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के सबसे बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते देखा गया है। चाहे Easter हो या किसी संत का पर्व राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी अक्सर कैमरों में कैद होती है। इन सब संकेतों से साफ झलकता है कि वे धार्मिक परंपराओं को न केवल महत्व देते हैं, बल्कि उनका पालन भी करते हैं।
क्या पुतिन भगवान में विश्वास करते हैं?
यह सवाल अक्सर पूछा जाता है, लेकिन इसका जवाब खुद पुतिन ने 2007 के एक इंटरव्यू में दिलचस्प तरीके से दिया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे “सर्वोच्च ईश्वर” में विश्वास करते हैं, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब देने से बचा। न हां कहा, न ना।
उनका जवाब भले स्पष्ट न रहा हो, लेकिन उनकी धार्मिक गतिविधियों और चर्च से नजदीकी को देखकर विशेषज्ञ मानते हैं कि पुतिन की आस्था व्यक्तिगत और गहरी है, जिसे वे सार्वजनिक रूप से सीमित रूप में ही प्रकट करते हैं।
रूस में ईसाई धर्म की स्थिति और पुतिन का संबल
रूस में ईसाई धर्म के तीन प्रमुख स्वरूप हैं कैथलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। इनमें से सबसे बड़ी आबादी रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च को मानती है। पुतिन का झुकाव भी इसी परंपरा की ओर है, जो रूस की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का मजबूत आधार माना जाता है। धर्मनिरपेक्ष राजनीति के बीच, पुतिन की धार्मिक छवि उन्हें एक पारंपरिक, सांस्कृतिक रूप से जुड़े नेता के रूप में भी स्थापित करती है। यही वजह है कि दुनिया हमेशा उनके Faith को समझने की कोशिश करती रहती है।


