45 साल पहले रीगन, अब ट्रंप... क्या अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए 'अशुभ' है यह होटल? इतिहास ने खुद को दोहराया

Hilton Hotel Shooting: वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में फायरिंग से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में ट्रंप मौजूद थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Akriti Pandey
Published on: 26 April 2026 11:13 AM IST (Updated on: 26 April 2026 11:13 AM IST)
Hilton Hotel Shooting
X

Hilton Hotel Shooting

Hilton Hotel Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, प्रथम महिला Melania Trump समेत सैकड़ों मेहमान मौजूद थे। घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई, जहां अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता के चलते सभी बड़े नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

45 साल पहले भी हुआ था ऐसा ही हमला

दिलचस्प और चिंताजनक बात यह है कि इसी होटल में लगभग 45 साल पहले भी एक बड़ा हमला हो चुका है। 30 मार्च 1981 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Ronald Reagan पर इसी स्थान के बाहर गोली चलाई गई थी। कार्यक्रम खत्म कर जैसे ही रीगन अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी।

हमले में कई लोग हुए थे घायल

इस हमले में रीगन के अलावा सीक्रेट सर्विस एजेंट टिमोथी मैकार्थी, पुलिस अधिकारी थॉमस डेलाहंटी और प्रेस सचिव James Brady भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। ब्रैडी को सबसे अधिक चोट आई थी, जिससे वे जीवनभर के लिए विकलांग हो गए। बाद में उन्हीं चोटों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

कौन था हमलावर

रीगन पर हमला करने वाला व्यक्ति John Hinckley Jr. था, जिसने 22 कैलिबर रिवॉल्वर से गोली चलाई थी। इस घटना के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर हमलों का इतिहास

अमेरिकी इतिहास में कई राष्ट्रपति हमलों का शिकार हो चुके हैं। Abraham Lincoln (1865), James A. Garfield (1881), William McKinley (1901) और John F. Kennedy (1963) की हत्या कर दी गई थी।

ताजा घटना में क्या सामने आया

हालिया घटना में अमेरिकी मीडिया के अनुसार, संदिग्ध हमलावर कैलिफोर्निया का लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति बताया जा रहा है। गोलीबारी में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल हुआ, जिसे बुलेटप्रूफ गियर ने गंभीर चोट से बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story