आज का मिथुन राशिफल 4 अगस्त 2021:आज आ सकते हैं मेहमान, जानिए सफलता के कौन सा करें उपाय

आज का मिथुन राशिफल 4 अगस्त 2021:बुधवार का दिन जातक को धन लाभ होगा, लेकिन मेहनत दोगुनी करनी पड़ेगी। साथी के साथ प्यारी की अनुभूति होगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-03 08:03 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mithun Rashi 4 August 2021

4 August 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) मिथुन राशि भविष्यवाणी के अनुसार 4 अगस्त बुधवार का दिन जातक को धन लाभ होगा, लेकिन मेहनत दोगुनी करनी पड़ेगी। साथी के साथ प्यारी की अनुभूति होगी। परिवार के साथ खुशी के पल मिलेगे। साथ ही घूमने की योजना भी बन सकती है।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में लोगों पर विश्वास से बचें और गणेशजी की पूजा से ही शुरूआत करें।
  • सेहत ( Health ) जातक के मन में चिड़चिड़ापन सेहत पर असर पड़ेगा, सतर्क रहें।
  • करियर (Career) अगर कानूनी कामों से जुड़े है तो ठहराव के बाद लाभ मिलेगा।
  • प्यार (Love) अविवाहित जातकों की शादी तय हो सकती है।
  • परिवार ( Family) आज जातक परिवार में जमीन-जायजाद को लेकर तनाव रहेगा।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) आज जातक किसी दुल्हन को हरे और लाल रंग की चूड़ी देंगे तो लाभ मिलेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) घर में अचानक मेहमान आएंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3


राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News