आज का कर्क राशिफल 4 अगस्त 2021: जातक कर सकते हैं प्रेम विवाह, व्यवसाय में लाभ के लिए करें ये उपाय

आज का कर्क राशिफल 4 अगस्त 2021:व्यवसाय व नौकरी में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत करना पड़ेगा। यात्रा के योग है। सेहत का ध्यान रखें।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-03 08:13 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka  Karak Rashi 4 August 2021

4 August 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) कर्क राशि के जातक आज की भविष्यवाणी के अनुसार आपको व्यवसाय व नौकरी में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत करना पड़ेगा। यात्रा के योग है। सेहत का ध्यान रखें।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय मे भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप से बचें।
  • सेहत ( Health) योग और ध्यान करेंगे तो लंबे समय तक अस्वस्थ नहीं रह पाएंगे।
  • करियर ( Career)पेटिंग या राइटिंग में अगर करियर बना रहे तो आगे चलकर नाम पैसा दोनों मिलेगा।
  • आज का लव राशिफल (Love) शादी योग्य जातक प्रेम विवाह करेंगे।
  • परिवार ( Family)कानूनी विवाद से बचें और पैतृक संपत्ति का बंटवारा समझदारी से करें।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) घर के मंदिर में केले का छोटा सा पौध लगाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) जातक के घर में मेहमानों का आना –जाना रहेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News