आज का सिंह राशिफल 4 अगस्त 2021: विदेश यात्रा की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल

आज का सिंह राशिफल 4 अगस्त 2021:जीवनसाथी के साथ समान्य रहे व सोच समझकर अपने रिश्तों पर विचार-विमर्श करे। किसी तीसरे की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-03 08:13 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

4 August 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) आज के दिन सिंह राशिफल की 4 अगस्त की गणना के अनुसार जातक को जीवनसाथी को उपहार देंगे। जिससे संबधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ समान्य रहे व सोच समझकर अपने रिश्तों पर विचार-विमर्श करे। किसी तीसरे की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं।

  • धन-संपत्ति ( Money) जातक को आर्थिक लाभ मिलेगा और रहन-सहन और काम में बदलाव की वजह से फायदा होगा।
  • सेहत ( Health) जातक पूरे दिन घुटने के दर्द से परेशान रहेंगे ।
  • करियर ( Career ) नौकरी में निवेश संबंधी काम से बचें और विदेश यात्रा कर सकते हैं।
  • प्यार ( Love) प्रेमी से झगड़े के बाद मां की याद सताएगी और मिलने की इच्छा जागेगी।
  • परिवार ( Family) पति-पत्नी में झगड़ा घर का माहौल बिगाड़ेगा जो अच्छा नहीं रहेगा।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) शिव मंत्र का जाप करेंगे तो नौकरी से संबंधित परेशानी दूर होगी।
  • पूर्वाभास (Forecast) विदेश जाने का मौका मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News