BMW CE 02 Electric Scooter: खत्म हुआ BMW के धाकड़ स्कूटर का इंतजार, इसी महीने होगा लॉन्च, जानिए कीमत

BMW CE 02 Electric Scooter: बीएमडब्ल्यू का प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 इसी महीने सितंबर में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इससे पहले जुलाई में भी यहां BMW CE-04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतार कर तगड़ी सफलता हासिल कर रही है।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-09-03 08:51 GMT

BMW CE 02 Electric Scooter

BMW CE 02 Electric Scooter: इलेक्ट्रिक सेगमेंट सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले वाहनों की बात की जाए तो इस लिस्ट में टॉप पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का नाम आता है। जिनकी ताबड़ तोड़ बिक्री ने बाकी सारे सेगमेंट के वाहनों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में कंपनियों को हासिल हो रही सफलता को देखते हुए प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता BMW मोटरराड भी अपनी फीचर लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर को यहां पेश करने जा रही है। जिसका ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार था। अब इस स्कूटर के लॉन्च टाइम लाइन का भी खुलासा हो चुका है।

बीएमडब्ल्यू का प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 इसी महीने सितंबर में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इससे पहले जुलाई में भी यहां BMW CE-04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतार कर तगड़ी सफलता हासिल कर रही है। कंपनी की ओर से हाल ही में जारी किए गए एक टीजर से आगामी स्कूटर के लॉन्च टाइम से जुड़ी जानकारी का खुलासा हुआ है। इस स्कूटर का निर्माण TVS मोटर के होसुर प्लांट में किया जाएगा और यहां से दुनियाभर में निर्यात होगा। BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर खासतौर से शहरी इलाकों की सड़कों पर चलने के लिए निर्मित किया गया है।

BMW CE 02 फीचर्स

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में शामिल फीचर्स की बात करें तो इसमें LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर, 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए 14-इंच के अलॉय व्हील्स को जोड़ा गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आकर्षक लोग देने के लिए खास ट्रेंडी डिजाइन लैंग्वेज के साथ निर्मित किया गया है। यही वजह है BMW CE 02 बाजार में उपलब्ध दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में काफी अलग नजर आता है। इसमें स्कूटर के साथ ही साथ एक बाइक का लुक भी दिया गया है। स्कूटर के लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए में इसमें खास लाइटिंग एलिमेंट्स नजर आते हैं जिसमें, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ चौकोर LED हेडलैंप को शामिल किया गया है साथ ही सिंगल-पीस सीट और स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल और स्लिम साइड प्रोफाइल, ऊंचे हैंडलबार जैसी डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है।

BMW CE 02 बैटरी पैक

BMW के आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, ESC और RSC जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया है वहीं इस स्कूटर को 2kWh बैटरी पैक से लैस किया गया है। यह बैट्री पैक सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा। इसकी बैटरी को 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं फास्ट चार्जर की मदद से महज 1 घंटे 40 मिनट चार्ज होता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है।

BMW CE 02 कीमत

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS-BMW की साझेदारी से निर्मित किया जा रहा है। भारत में ही निर्मित किए जा रहे इस स्कूटर की कीमत को लेकर उम्मीद है कि ये दूसरे देशों में उपलब्ध इस मॉडल की तुलना में कम होगी। दूसरे देशों में इस स्कूटर की कीमत, BMW की 310cc वाली बाइकों से भी ज़्यादा है। इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। यह सस्ती स्कूटी नहीं कही जा सकती है।

Tags:    

Similar News