Bihar : RJD ने जारी की प्रवक्ताओं की लिस्ट : मृत्युंजय तिवारी की छुट्टी, ऋषि मिश्रा को मिली जगह

RJD की प्रवक्ताओं की नई सूची में जातीय समीकरण खा खास ख्याल रखा गया है। इन आठ नामों में 3 यादव और 2 ब्राह्मण चेहरे शामिल हैं। वहीं, एक महिला प्रवक्ता को भी लिस्ट में जगह मिली है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-13 06:28 GMT

 मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari)

New List of RJD Spokesperson's : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने प्रवक्ताओं की नई सूची (New List of RJD Spokesperson's) जारी की है। इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इस सूची में मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) की जगह ऋषि मिश्रा (RJD Spokesperson Rishi Mishra) को शामिल किया गया है।

वहीं, एक महिला प्रवक्ता को भी लिस्ट में जगह मिली है। पिछड़े या अति पिछड़े वर्ग से एक भी प्रवक्ता को शामिल नहीं किया गया है।  शुक्रवार देर शाम राजद के संगठन सह कार्यालय प्रभारी राजेश यादव ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की। इस में आठ प्रवक्ताओं के नाम हैं।

एक महिला को भी मिला स्थान 

RJD की प्रवक्ताओं की नई सूची में जातीय समीकरण खा खास ख्याल रखा गया है। इन आठ नामों में 3 यादव और 2 ब्राह्मण चेहरे शामिल हैं। वहीं, एक महिला प्रवक्ता को भी लिस्ट में जगह मिली है। जबकि, दो विधायकों को भी जगह दी गई है। जिनमें एक हैं मखदुमपुर के विधायक सतीश कुमार दास (Makhdumpur MLA Satish Kumar Das)। इनका नाम आठवें नंबर है। वहीं, भाई वीरेंद्र का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है।

चितरंजन गगन सातवें नंबर पर 

हालांकि, भाई वीरेंद्र पहले मुख्य प्रवक्ता थे लेकिन इस बार उन्हें प्रवक्ता बनाया गया है। इनसे पहले राजद के वरिष्ठ नेता चितरंजन गगन (Chittaranjan Gagan) का नाम सातवें नंबर पर है। जिन 8 लोगों की लिस्ट जारी की गई है उसका क्रम देखने लायक है। इसकी खूब चर्चा पार्टी के अंदर और बाहर हो रही है। चर्चा इसलिए भी, कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (RJD State President Jagdanand Singh) और वो पार्टी में अनुशासन स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं।

आपको बता दें, कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) गठबंधन टूटने से एक दिन पहले राजद (RJD) ने अपने प्रवक्ताओं की टीम को बयान देने मना कर दिया था। कमेटी भी भंग कर दी गई थी। नई सरकार गठन के 3 दिन के अंदर प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी गई। है। सूची इस प्रकार है। -

1. भाई वीरेंद्र - विधायक

2. शक्ति सिंह यादव- पूर्व विधायक

3. मो. एजाज अहमद

4. इज्या यादव, पूर्व विधायक

5. रितु जायसवाल

6. ऋषि मिश्रा, पूर्व विधायक

7. चितरंजन गगन

8. सतीश कुमार दास, विधायक



Tags:    

Similar News