CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस डेट को जारी हो सकता है परिणाम
CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों को अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है और अब बारी 12वीं के नतीजों की है।
CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों को अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है और अब बारी 12वीं के नतीजों की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल तक सीबीएसई 12th Result 2026 जारी किया जा सकता है।
छह तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई माध्यमों से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। इस बार बोर्ड ने कुल 6 अलग-अलग तरीकों से रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग ऐप, एसएमएस, IVRS और SMS ऑर्गेनाइजर ऐप के जरिए अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले cbse.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। सभी विवरण भरने के बाद सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपने नतीजे देख सकते हैं। डिजीलॉकर पर लॉगिन करके छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं, जो भविष्य में भी उपयोगी होती है।
एसएमएस के जरिए रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>” टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट उनके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। IVRS सुविधा के तहत दिल्ली के छात्र 24300699 और अन्य क्षेत्रों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके भी अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके अलावा SMS ऑर्गेनाइजर ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।