NEET UG Admit Card 2026 OUT: नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा, जानें कैसे करें डाउनलोड
NEET UG Admit Card 2026 OUT: नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी, छात्र अब ऑनलाइन हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, 3 मई को होगी परीक्षा।
NEET UG Admit Card 2026 OUT
NEET UG Admit Card 2026 OUT: राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले करीब 22 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। National Testing Agency (NTA) ने 27 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा का शेड्यूल और मोड
इस साल नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी और एक ही दिन, एक ही शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी। एग्जाम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा देश के 552 शहरों के साथ-साथ 14 विदेशी केंद्रों पर भी आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
नीट यूजी 2026 में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए छात्रों को सोच-समझकर जवाब देने की सलाह दी जाती है।
विषयवार प्रश्नों का विभाजन
प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों का होगा। इसमें फिजिक्स से 45 प्रश्न, केमिस्ट्री से 45 प्रश्न और बायोलॉजी (जूलॉजी और बॉटनी) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे।