UPSSSC Recruitment 2026: वन रक्षक समेत यूपी में 708 पदों पर भर्ती, इस दिन से आवेदन होगा शुरू

UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने 708 वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती निकाली है, जानिए योग्यता, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Update:2026-04-25 17:57 IST

UPSSSC Forest Guard recruitment 2026

UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो पर्यावरण और वन विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।

पदों का पूरा विवरण

जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 708 पदों में वन रक्षक (सामान्य चयन) के 318 पद, वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) के 10 पद, वन रक्षक (विशेष चयन) के 329 पद और वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) के 51 पद शामिल हैं। यह विभाजन अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। आवेदन करते समय अगर कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा। सुधार विंडो निर्धारित समय तक खुली रहेगी, जिसमें अभ्यर्थी अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है। इसके अलावा अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 25 रुपए का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

Tags:    

Similar News