ICSE ISC Result 2026: CISCE इस हफ्ते जारी कर सकता है 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट, डिजीलॉकर पर रखें नजर

ICSE ISC Result 2026: ICSE और ISC रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। छात्र cisce.org और डिजीलॉकर पर जाकर आसानी से अपना 10वीं-12वीं का परिणाम चेक कर सकेंगे।

Update:2026-04-27 16:19 IST

ICSE ISC Result 2026

ICSE ISC Result 2026: ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा इस साल के नतीजे 30 अप्रैल 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इसी समय के आसपास रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

डिजीलॉकर पर भी मिलेगी जानकारी

रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट देखने को मिल सकती है। आमतौर पर डिजीलॉकर पर “Result coming soon” का नोटिस दिखाकर छात्रों को संकेत दिया जाता है कि नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर डिजीलॉकर वेबसाइट चेक करते रहें।

वेबसाइट और डिजीलॉकर दोनों पर मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट घोषित होते ही CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और digilocker.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र इन दोनों प्लेटफॉर्म पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक और डाउनलोड

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर जाकर अपने कोर्स का चयन करें—ICSE (10वीं) या ISC (12वीं)। फिर UID, Index Number और Captcha कोड दर्ज करें। इसके बाद “Show Result” पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र चाहें तो “Print Result” विकल्प पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

पिछले साल शानदार रहा था प्रदर्शन

पिछले साल भी ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को ही घोषित किए गए थे। ICSE में 99.47% और ISC में 98.19% छात्र सफल रहे थे। खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64% दर्ज किया गया था। इस साल भी छात्रों को बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News