IB ACIO Admit Card 2025 का लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड, 16 सितंबर से होगा एग्जाम
IB ACIO Admit Card 2025 Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से IB ACIO 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं।
ib acio admit card 2025
IB ACIO Admit Card 2025 Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO 2025 भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर IB ACIO 2025 टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 13 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
बता दें कि, इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जारी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3717 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मदवारों के लिए ये एक अच्छा मौका है।
ये है एग्जाम डेट (IB ACIO 2025 Exam Date)
IB ACIO 2025 टियर-1 का एग्जाम इसी महिने होने वाला है। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से IB ACIO 2025 टियर-1 परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 सितंबर को किया जाएगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड (IB ACIO Admit Card 2025 Download Online)
- टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबाइट पर mha.gov.in जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर What's New टेब पर क्लिक करें।
- अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
पदों का विवरण
इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जारी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3717 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 1537 पद सामान्य उम्मीदवारों के लिए, 442 पद ओबीसी के लिए, 946 पद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए, 566 पद एससी के लिए और 226 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
एग्जाम पैटर्न (IB ACIO 2025 Exam Pattern)
उस भर्ती में उम्मीदारों का चयन टियर-1, टियर-2 और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से करंट अफेयर्स, सामान्य अध्ययन, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, रीजनिंग और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्ष एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस एग्जाम में नेगेटीव मार्किंग का भी होगी। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।