Railways Jobs 2026: रेलवे में बंपर भर्ती, RRB तकनीशियन के 6,565 पदों के लिए आवेदन की तारीख घोषित

Railways Jobs 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के 6565 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 30 जून से शुरू होंगे और योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Update:2026-05-18 14:34 IST

RRB Recruitment 2026

Railways Jobs 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के विभिन्न 6,565 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरआरबी की ओर से जारी तकनीशियन के कुल 6,565 पदों में तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 और तकनीशियन ग्रेड-III के 6,242 पद शामिल हैं।

इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार जारी पद पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे आरआरबी के ऑफिशियल पोर्टल पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पद के लिए 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड-III के पद के लिए 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल पोस्ट के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड (चिकित्सा मानक) बी-I और तकनीशियन ग्रेड-III के लिए विस्तृत सीईएन के अनुसार होगा तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतनमान 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29,200 रुपए और तकनीशियन ग्रेड-III के पद पर चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी वेतनमान 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19,900 रुपए प्रति माह होगी।

आरआरबी की ओर से जारी पोस्ट के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसमें कैंडिडेट्स को योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी मिलेगी।

Tags:    

Similar News