CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई का बड़ा फैसला, कॉपी री-चेकिंग के लिए अब केवल 100 रुपये फीस, कल से आवेदन शुरू
CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जानें पास प्रतिशत, री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया और कंपार्टमेंट परीक्षा की पूरी जानकारी।
CBSE 12th Revaluation 2026
CBSE 12th Revaluation 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी किया चुका है। इस साल छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर देखने को मिला। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। बता दे कि CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार लगभग 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। वहीं करीब 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें एक या अधिक विषयों में दोबारा परीक्षा देनी होगी।
90 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र
इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड के अनुसार, 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का शानदार उदाहरण पेश किया है।
री-इवैल्यूएशन और स्क्रूटिनी की प्रक्रिया शुरू
रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE ने कॉपियों के री-इवैल्यूएशन, रीचेकिंग और स्क्रूटिनी की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर किसी प्रकार की शंका है, वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
19 से 22 मई 2026 तक (CBSE Revaluation)
इन तारीखों के दौरान छात्र 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करके अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद छात्रों को उनकी कॉपी लॉगिन डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे वे अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे।
26 से 29 मई 2026 तक
यदि छात्रों को कॉपी जांचने के दौरान किसी प्रकार की गलती, टोटलिंग में त्रुटि या मूल्यांकन में कमी दिखाई देती है, तो वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा। वहीं किसी एक विशेष प्रश्न की रीचेकिंग के लिए केवल 25 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
नई मार्कशीट जारी करेगा बोर्ड (CBSE Rechecking Process)
री-चेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि अंकों में बदलाव होता है, तो CBSE छात्रों को नई मार्कशीट जारी करेगा। हालांकि, नई मार्कशीट प्राप्त करने के लिए पुरानी मार्कशीट जमा करनी होगी।
कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन 2 जून से (CBSE Compartment Exam)
जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, वे 2 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। CBSE द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा, जिससे छात्र अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकेंगे।